कानपुर कोरोना की जद में पुलिस लाइन के आने के बाद मंगलवार को लाइन के आसपास का इलाका भी सील कर दिया गया है। पुलिस लाइन के साथ ही कलक्टरगंज की कृष्णा पराठा वाली गली को भी हॉटस्पॉट घोषित किया गया। इन दोनों इलाकों को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
2 of 5
कई इलाकों में पीएसी हुई तैनात
- फोटो : amar ujala
आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कुछ इलाकों में पीएसी को भी तैनात किया गया है। पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई-2) और एक सिपाही के कोरोना संक्रमित होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को पुलिस लाइन में मेडिकल टीम ने 174 पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बैरिकेडिंग लगाकर सील किया इलाका
- फोटो : amar ujala
इसमें एलआईयू के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लाइन और उसके आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों के बाहर जाने और किसी के अंदर आने पर रोक है। अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही हैं।
4 of 5
सड़कों पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
गोरा कब्रिस्तान से सरसैया घाट तक बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है। इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्हाेंने ने बताया कि सोमवार को कलक्टरगंज की कृष्णा पराठा वाली गली निवासी महिला की मौत हुई थी। उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस गली को भी हॉट स्पॉट घोषित कर सील किया गया।
एक महीने का तैयार किया ब्योरा
कोरोना संक्रमित एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) द्वितीय और सिपाही ने अपनी एक महीने की ट्रैवेल हिस्ट्री बनाकर अफसरों को सौंपी दी है। तीन सौ से अधिक लोगों के नाम पुलिस ने चिह्नित किए हैं। इन सभी की जांचें कराई जाएंगी। पुलिस ने आरआई का बंगला सैनिटाइज करवाया। परिजनों के सैंपल लिए गए और क्वारंटीन कराया गया। इधर एलआईयू इंस्पेक्टर के आवास (पुलिस क्लब) में आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी की जांच कराई जा रही है।