फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन: अनूठी शादी का गवाह बना पूरा गांव, अनुसूचित जाति की बेटी का ब्राह्मण दंपति ने किया कन्यादान

Tue, 28 Apr 2020 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 4
अनुसूचित जाति की बेटी का ब्राह्मण दंपति ने किया कन्यादान - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना का ऊमरसेंडा गांव रविवार को अनूठी शादी का गवाह बना। गांव की एक बेटी का लॉकडाउन के कारण फंसता विवाह कुछ समझदार लोगों के योगदान से तय समय पर संपन्न हुआ। मां और पिता को कुछ साल पहले गंवा चुकी अनुसूचित परिवार की बिटिया के कन्यादान की रस्म ब्राह्मण दंपति ने निभाई।

 
विज्ञापन

2 of 4
शादी से पहले बिटिया को दिए तोहफे - फोटो : amar ujala
सहयोग से जुटे उपहार और दुआओं का भंडार लेकर बेटी मायके से ससुराल को विदा हुई। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पहला और जरूरी कदम है। ऊमरसेंडा गांव के चंद समझदारों ने लोगों के बीच दूरी का ख्याल रखते हुए विवाह पूरा कराया। साथ ही जाति और ऊंच-नीच की बुनियाद पर वर्षों से खड़ी सामाजिक दूरी की दीवार धराशायी की। करीब 15 साल पहले पिता श्रीकृष्ण दोहरे और इसके तीन साल बाद मां को गंवा चुकी आरती की भाई सुंदर और रतन ने मजदूरी कर परवरिश की थी।
विज्ञापन

3 of 4
कन्यादान की रस्म ब्राह्मण दंपति ने निभाई - फोटो : amar ujala
बसरेहर क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी अवधेश पुत्र विजय सिंह के साथ शादी भी तय कर दी थी। शादी समारोह के लिए 25 मार्च की तारीख तय थी। लॉकडाउन से दोनों भाइयों का मजदूरी आधारित रोजगार छिना तो शादी की रस्मों से जुड़े खर्च और सामान की तैयारियां भी लॉक हो गईं। जैसे-जैसे तारीख करीब आ रही थी, आरती सहित भाइयों की चिंता और धड़कन बढ़ रही थी। अनुसूचित परिवार की ऐसी स्थिति की भनक लगने पर बड़ा कदम उठाया भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष ईशु तिवारी व उनके परिवार ने।
विज्ञापन

4 of 4
जयमाल की रस्म के बाद दिया आशीर्वाद - फोटो : amar ujala
ईशु के पिता राकेश तिवारी और मां ऊषा देवी ने आरती का कन्यादान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बड़े खर्च की जिम्मेदारी ली। दरियादिल लोगों के सहयोग से सोने-चांदी के गहने,  कैश,11 साड़ियां और गृहस्थी का सामान आरती को भेंट किया गया। एक कार और बाइक से दूल्हा समेत छह लोग आए बरात की शक्ल में आए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, मंडल अध्यक्ष सुशांत भदौरिया ने उपहार में सहयोग किया। सोमवार सुबह आरती को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें