फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का बर्बर चेहरा: बच्चे को गोद में लिए पिता को बर्बरता से पीटने वाला इंस्पेक्टर निलंबित, बोला उसने काटा था

Fri, 10 Dec 2021 02:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में पुलिस की बर्बरता: बच्चे को पिता की गोद से घसीटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गोद में लिए बच्चे के पिता को लाठी से बेरहमी से मारने वाले अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा को एडीजी जोन भानु भास्कर ने निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने उसके हाथ में काट लिया था जिसके बाद उसने हंगामा कर रहे युवक को पीटा। जिला अस्पताल में कल हुए बवाल को लेकर पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार और डीएम जेपी सिंह, एसपी केके चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज पंजीकरण कर्मी से जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल में बने खनन स्थल पर भी जाकर जांच पड़ताल की। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर देहात जिला अस्पताल परिसर में अकबरपुर कोतवाल लाठी से युवक को पीटते हुए - फोटो : amar ujala
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को गोद में लिए एक शख्स पर अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा जमकर लाठी बरसा रहे हैं। ये कानपुर देहात के अकबर पुर इलाके के जिला अस्पताल के सामने की घटना है। इंस्पेक्टर ने न सिर्फ लाठियों से हमला किया, बल्कि उसके बच्चे को भी छीनने की कोशिश की।

 
विज्ञापन

3 of 5
इंस्पेक्टर ने बच्चा गोद में लिए युवक को जमकर पीटा - फोटो : amar ujala
जिसके बाद बच्चा रोने लगा। इस सब के बाद भी पुलिस को रहम नहीं आया और बच्चे के पिता को गुस्से से बौखलाए कोतवाल पीटते रहे। पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने एक इंस्पेक्टर के हाथ पर काट लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर इंस्पेक्टर को एडीजी जोन भानु भास्कर ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले देर रात इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया था।

 

4 of 5
बच्चा गोद में लिए युवक को पीटते इंस्पेक्टर अकबरपुर - फोटो : amar ujala
वीडियो में युवक बच्चे को लग जाएगी, मत मारिए, कहते हुए सुनाई दे रहा है। वहीं इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हैं और कुछ अधिकारी बच्चे को जबरदस्ती उससे दूर खींचने की कोशिश करते हैं। इस दौरान युवक कह रहा है कि यह उसका बच्चा है और इसकी मां भी नहीं है। बच्चा रोने लगता है लेकिन पुलिस को उसपर कोई तरस नहीं आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक की छाती पर चढ़कर पीटते इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया अराजकता फैला रहे थे
पुलिस ने बताया कि युवक कानपुर देहात के अकबरपुर में जिला अस्पताल का कर्मचारी है और उसका भाई  उपद्रव करने वाले लोगों में शामिल है। कानपुर देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कुछ लोग इलाके में अराजकता फैला रहे थे, अस्पताल की ओपीडी को बंद कर रहे थे और मरीजों को डरा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें