PHOTOS: यहां छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल
Tue, 12 Jun 2018 04:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
- एबीवीपी कार्यकर्ताओं संग छात्रों ने की जीटी रोड जाम, तीन पुलिसकर्मियों को आई खरोंच
- विवि प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्धालय कानपुर में उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और चैलेंज मूल्यांकन के नियम को बदलने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं ने जीटी रोड पर जाम लगाया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कानपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति को ज्ञापन सौंपने आए बीएससी, एमएससी सहित कई अन्य विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) गेट पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। एक छात्र का सिर फट गया। कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। उसके बाद छात्र-छात्राओं की समस्या का कोई हल निकल सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के बीएससी विज्ञान वर्ग और एमएससी में इस बार बड़ी संख्या में छात्र फेल हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन की गड़बड़ी के कारण वे फेल हुए हैं। छात्र सोमवार को कुलपति से मिलने विश्वविद्यालय पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। पहले से ही कई थानों की फोर्स मौजूद थी। सैकड़ों छात्र कुलपति से मिलने के लिए अड़े रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रति कुलपति प्रो. आसी कटियार, रजिस्ट्रार प्रो. संजय स्वर्णकार और चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज कुमार सिंह ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के भी कई पदाधिकारी छात्रों के समर्थन में पहुंच गए और जीटी रोड जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा और छात्रों की भीड़ बढ़ती रही। आक्रोशित छात्रों को पुलिस ने गेट से हटाने की कोशिश की तो नोकझोक और हाथापाई शुरू हो गई। तीन पुलिसकर्मियों के हाथों में खरोंच आ गई तो पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। कैंपस के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर छात्र पीटे गए। इससे करीब आधा दर्जन छात्र चुटहिल हो गए जबकि डीएवी के छात्र योगी का सिर फट गया। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
रजिस्ट्रार प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें वह खुद शामिल हैं और बतौर सदस्य डॉ. नीरज सिंह व परीक्षा नियंत्रक उमानाथ चौहान हैं। एक सप्ताह के अंदर कमेटी अपना फैसला देगी जिसके अनुसार फेल हुए छात्रों के मामले में आगे कार्यवाही की जाएगी।