फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां शादी के बाद अक्सर बदल लेती हैं अपना मोबाइल नंबर, ये 5 वजह कर देंगी हैरान

Tue, 12 Jun 2018 09:15 AM IST
शिखा पाण्डेय, अमरउजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
अक्सर देखा जाता है कि शादी होने के बाद लड़कियां अपना मोबाइल नंबर बदल लेती हैं। एेसा करने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। यहां हम अपको बताने जा रहे हैं कुछ एेसी वजह जिनसे शायद आप भी सहमत होंगे। हमने पांच शादीशुदा लड़कियों से इस बारे में बातचीत की जिसके बाद ये 5 चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 

आगे की स्लाइड मे पढ़ेंः-किनसे फोन पर बात करने से बचना चाहती हैं शादीशुदा लड़कियां....
 
Trending Videos
विज्ञापन

व्यस्तता भरी दिनचर्या में फुर्सत के पलों का अभाव होना 

2 of 6
डेमो पिक
व्यस्तता भरी दिनचर्या में फुर्सत के पलों का अभाव होना 
शादी के बाद तो मानो लड़कियों की जिंदगी ही बदल जाती है। इस बदलाव से सामंजस्य बनाने में समय लग जाता है। एेसे में अनगिनत कामों से फुर्सत ही नहीं मिल पाती है। व्यस्तता भरी दिनचर्या में दोस्तों व अन्य संबंधियों से फोन पर बात करने से बचने के लिए भी मोबाइल नंबर बदलना ही लड़कियां उचित समझती हैं। 

आगे की स्लाइड मे पढ़ेंः- ससुरालवालों से डर....
विज्ञापन

ससुरालीजनों के तानों का डर 

3 of 6
डेमो पिक
ससुरालीजनों के तानों का डर 
जब किसी परिवार में बहू विदा होकर आती है तो उसे रीति रिवाज के हिसाब से ढेरों रस्में पूरी करनी होती हैं। साथ ही शादी ब्याह के माहौल में घर में रिश्तेदार भी मौजूद होते हैं। दोस्तों और मायके पक्ष के लोगों का फोन आए और सभी की कॉल का जवाब दिया तो ससुरालीजनों के ताने मिलना कि बहू को तो हर दम मोबाइल फोन में ही बिजी रहती है। इन तानों से बचने के लिए लड़कियां अक्सर मोबाइल नंबर ही बदल देती हैं।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- एक नए जीवन की शुरुआत करती हैं लड़कियां...

एक नए जीवन की शुरुआत करती हैं लड़कियां

4 of 6
डेमो पिक
एक नए जीवन की शुरुआत करती हैं लड़कियां
कुछ लड़कियों का ऐसा भी कहना है कि शादी के पहले की जिंदगी को वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से नहीं जोड़े रखना चाहतीं। क्योंकि उन्होंने पिछले जीवन में तमाम तरह की कठिनाईयों का सामना किया होता है। बुरे समय को भूल कर नए तरीके से एक अच्छी शुरुआत करने की वजह से भी लड़कियां अपना मोबाइल नंबर बदल लेती हैं।  

आगे की स्लाइड मे पढ़ेंः- अफेयर छुपाना भी कारण...
विज्ञापन

शादी से पहले के अफेयर को छुपाए रखना 

5 of 6
डेमो पिक
शादी से पहले के अफेयर को छुपाए रखना 
आमतौर पर कुछ लड़कियां अपने पति से कुछ ऐसा सामंजस्य बना लेती हैं कि उनसे अपने पिछले जीवन की सभी बातें शेयर कर देती हैं। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसा नहीं कर पाती हैं। लड़कियां शादी से पहले के अफेयर को छुपाए रखने के लिए भी अक्सर शादी होते ही अपना मोबाइल नंबर बदल देती हैं। उनको इस बात का भी डर रहता है कि पति या ससुरालीजनों के सामने उनके अफेयर की बात आ गयी तो विवाह के बंधन में बंधा रिश्ता भी टूट सकता है।

आगे की स्लाइड मे पढ़ेंः- तोहफे में मिलता है नया फोन और नया नंबर....
विज्ञापन
विज्ञापन

तोहफे में मिलता है नया फोन और नया नंबर

6 of 6
डेमो पिक
तोहफे में मिलता है नया फोन और नया नंबर
अक्सर देखा गया है कि रिंग सेरेमनी होते ही अपनी होने वाली पत्नी को लड़के मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोहफे के रूप में देते हैं। साथ ही ये अपेक्षा करते हैं कि अब लड़की नया फोन व सिम ही यूज करे और ज्यादा से ज्यादा समय अपने होने वाले पति से बात करने में बिताए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें