रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कोचिंग सेंटरों में भी पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस की एक टीम श्यामनगर स्थित तीन कोचिंग सेंटर पहुंची जहां से रोनिल ने कॉमर्स , ट्रिपल सी और जावा प्रोग्रामिंग का कोर्स किया था। ये सभी कोचिंग सेंटर श्यामनगर में ही हैं। एक कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने पुलिस को बताया कि रोनिल 26 अगस्त को कोचिंग सेंटर आया था। इस दौरान ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट का वितरण चल रहा था। इसके बाद से वह दोबारा नहीं आया।
वहीं, कॉमर्स कोचिंग के शिक्षक का कहना था कि पुलिस उनके पास एक फोटो लेकर पहुंची थी, जिसमें रोनिल के साथ एक अन्य युवक भी था जिसे वह नहीं पहचानते थे। उनका कहना था कि रोनिल अक्सर एक युवती और युवक के साथ मार्निंग वॉक करता था। वह युवक युवती कौन है। ये नहीं बता सके। पूछताछ में सामने आया कि ज्यादातर समय रोनिल फोन पर चैटिंग करता रहता था।