यूपी के कानपुर में जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। जबकि 12 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस दुकान से इन लोगों ने शराब खरीदी थी उस दुकान का ताला तोड़कर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
जहरीली शराब से मौत का मामला गहराया
सूत्रों के मुताबिक कानपुर सचेंडी के धूल गांव में कई सालों से जहरीली शराब का कारोबार फैला है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 7
जहरीली शराब से मौत का मामला गहराया
कानपुर में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के मामलें में क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर निलंबित कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने लापरवाही पर उन्हें निलंबित किया है। जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।
4 of 7
जहरीली शराब से मौत का मामला गहराया
मामला कानपुर के संचेडी थाना क्षेत्र का है। सीएम सहायता कोष से जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
जहरीली शराब से मौत का मामला गहराया
गंभीर रूप से बीमार लोगों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। इसके अलावा शराब ठेका के अनुज्ञापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने शराब ठेके को सील कर दिया है। कानपुर के एसएसपी, डीएम और सीएमओ मौके पर पहुंच चुके हैं। आबकारी विभाग अपने अधिकारी को बचाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
6 of 7
जहरीली शराब से मौत का मामला गहराया
गांव के लोगों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कानपुर में जहरीली शराब का बड़ा सिंडीकेट है। आबकारी विभाग जहरीली शराब बिकवाता है। अबतक 4 लाशें कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा चुकी हैं।