फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा मिलावट में यूपी के चौथे नंबर पर है ये शहर, किड़नी खराब कर सकती दूध से बनी ये चीजें 

Sat, 19 May 2018 03:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 53 जानलेवा मिलावटी पदार्थों में 23 दुग्ध उत्पाद हैं
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
दूध से बनी चीजें खोया, पनीर, घी आदि का सेवन जरा संभल कर कीजिए। कहीं आपकी थोड़ी सी लापरवाही अापकी जिंदगी में जहर घोल सकती हैं, क्योंकि इन मिलावटी चीजों के सेवन से किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। यूपी का ये शहर मिलावट के मामले में प्रदेश के चौथे स्थान पर है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
डेमाे पिक
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पिछले वित्तीय वर्ष में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों में 53 पदार्थ जानलेवा मिलावटी (असुरक्षित) निकले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 23 दुग्ध उत्पाद के नमूने हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसमें एक साल में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने और उनकी जांच रिपोर्ट का खुलासा किया गया है। जानलेवा मिलावट में कानपुर प्रदेश में चौथे नंबर पर है। 273 खाद्य पदार्थ अधोमानक (मिलावट लेकिन जानलेवा नहीं) निकले हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि शहर में मिलावट का कारोबार खूब चल रहा है। 
 

लिवर और किडनी के लिए घातक जानलेवा मिलावट

4 of 6
डेमाे पिक
खोया, दूध, पनीर में फैट निकालकर असुरक्षित पदार्थ की मिलावट की गई थी। कुछ में रिफाइंड तो कुछ में अन्य पदार्थ मिलाए गए थे। अधोमानक निकले दूध के नमूनों में पानी की मिलावट निकली थी। धनिया में मुसलेड़ी पाई गई थी। हल्दी और मिर्च पाउडर में प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर मिलाए गए थे। इनसे लिवर और किडनी खराब होने का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन

मिलावट की आशंका पर कॉल करें

5 of 6
डेमाे पिक
अगर आपको किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका है तो अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के मोबाइल नंबर 7607392700 पर कॉल कर सकते हैं। एसएमएस करके भी जानकारी दे सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध के छह नमूने भरे

6 of 6
डेमाे पिक
मिलावट की आशंका में दूध के छह नमूने भरे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि कैनाल पटरी, कोयला नगर, बौद्ध नगर नौबस्ता, संजय गांधी नगर नौबस्ता, गुजैनी तिराहा और शिवराजपुर से नमूने भरे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें