अब सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री सीधे निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर हेलीकॉप्टर से आएंगे। वहीं से क ई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सुरक्षा में पुलिस, पीएसी के साथ ही एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) पैरी मिलिट्री फोर्स भी रहेगी। बम निरोधक दस्ते और सादे कपड़ों में पुलिस भी रहेगी।