फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई

Sun, 18 Oct 2020 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा (307) और बढ़ाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई पिंटू के भाई और ड्राइवर के बयानों के आधार पर की है। पिंटू को मारने के बाद शूटरों ने इन दोनों की भी हत्या करने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
मगर गाड़ी के भीतर छिपकर इन्होंने अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने पिंटू के भाई धर्मेंद्र सेंगर की तहरीर पर 20 जून की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बलवा, सेवन सीएलए, दफा 34, और हत्या की धारा लगाई गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान धर्मेेंद्र और पिंटू के ड्राइवर रूपेश के भी बयान लिए। इसमें दोनों ने बताया कि हमलावरों ने उन पर भी कई राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद कार की फोरेंसिक जांच कराई। इसमें गोलियों के निशान मिले हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर धारा बढ़ाई गई है।

4 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ताबड़तोड़ दबिश, इनाम की तैयारी
हत्याकांड में चार आरोपी साउद अख्तर, महफूज अख्तर, राशिद कालिया और बबलू सुलतानपुरी फरार हैं। महफूज को छोड़कर बाकी तीनों के खिलाफ एनबीडल्यू जारी हो चुका है। सोमवार को महफूज के खिलाफ भी एनबीडल्यू लिया जाएगा। एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने उठाया है। हालांकि साउद की लोकेशन शहर से बाहर है। एसपी ने बताया कि तलाश जारी है। जल्द ही इन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दोनों इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी 
केस में महफूज अख्तर का नाम तत्कालीन इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने हटाया था। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों के नाम बाहर करने के साथ ही मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता व वीरेंद्र पाल को 169 की कार्रवाई कर जेल से बाहर निकालने का प्रयास इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने किया। जांच कर रहे एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विवेचकों को नोटिस जारी किया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें