फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता हत्याकांड: 18 गोलियों से पिंटू का शरीर कर दिया था छलनी, शरीर पर मिले 23 गहरे जख्म

Mon, 22 Jun 2020 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में शूटरों ने पिंटू सेंगर के शरीर पर ताबड़तोड़ 18 गोलियां दागी थीं। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार गोलियां पिंटू सेंगर के दिल, गुर्दा, लिवर समेत अन्य अंगों को डैमज कर गईं जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पांच गोलियां कमर, जांघ, घुटने में फंसी मिलीं, बाकी पार हो गईं। शरीर पर कुल 23 घाव मिले इसलिए एक्सरे करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि हमलावर प्रोफेशनल शूटर थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
पिंटू सेंगर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजासा
वह किसी भी हाल में पिंटू को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। देर रात शुरू हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लग्जरी वाहनों की कतारें लगी रहीं।

 

4 of 5
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
लोग पूरी रात आते जाते दिखे। मुंगेर की पिस्टल से मारीं गोलियां पोस्टमार्टम  और फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि 7.65 बोर पिस्टल से गोलियां बरसाई गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच के मुताबिक मुंगेर की पिस्टलें चलीं हैं। इसलिए पुलिस को पूर्वांचल के शूटरों पर शक और बढ़ गया है। पुलिस को सीडीआर से कुछ अहम जानकारी भी मिली हैं। इसके आधार पर तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें