फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर में रिश्ते के जेठ ने गांव निवासी महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। भाग रहे शातिर को जब ग्रामीणों ने घेरा तो उसने नहर पटरी के पास कनपटी पर गोली मारकर खुद भी जान दे दी।
विज्ञापन
2 of 7
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना के समय घर में मौजूद महिला के 8 वर्षीय बेटे व मायके वालों ने परिवार के ही एक सदस्य पर साजिशन हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला से संबंधों में हत्या की वजह तलाश रही है। गांव सोतेपुर निवासी कृपांति देवी (40) रविवार को छोटे बेटे आकाश (8) के साथ घर में थी। 12 वर्षीय पुत्र अंशुल अपनी ननिहाल गांव उलियापुर गया था।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महिला के पति रजनेश की 6 माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। रजनेश की बुआ के पुत्र जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नावर निवासी भंवरपाल(45) का घर में आना जाना था। रविवार सुबह भंवर पाल आया था। दोपहर के समय भंवरपाल ने कृपांति से हाथापाई की तो वह जीने की ओर भागी।
4 of 7
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तभी उसने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े। भंवरपाल घर बाहर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने घेर लिया। वह नहर के उस पार पटरी पर चढ़ने लगा तो वहां भी ग्रामीणों ने घेरा। इस पर उसने तमंचा दिखाकर ग्रामीणों को धमकाया, लेकिन बात न बनने पर अपनी कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
5 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय कृपांति की सास सोनवती अपनी मां की तेरहवीं में कंपिल क्षेत्र के गांव अजीजपुर गईं थीं। आकाश ने पुलिस को बताया कि ताऊ भंवरपाल सुबह आए थे और परिवार के एक सदस्य से मिले थे। उन्होंने साथ-साथ शराब भी पी।
विज्ञापन
6 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्य अपनी दूसरी पत्नी को हमारे घर में रखना चाहते थे। इसका मां विरोध करती थी। उन्हीं के कहने पर उन्होंने मां को गोली मार दी। मायके वाले भी यही आरोप लगा रहे थे। पुलिस को घर में भंवरपाल का बैग मिला। उसमें एक जोड़ी कपड़े व शक्तिवर्धक एक गोली मिली। इससे पुलिस मामले को कुछ और मान रही है। मौके से पुलिस को तमंचा व खोखा मिला है।
सूचना पर एसपी ने पहुंच कर आकाश से पूछताछ की। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शुरूआती जांच में यह पता चला है कि भंवरपाल व कृपांति में कोई विवाद हुआ। इसी बीच उसने उसे गोली मार दी। बाद में उसने खुद भी गोली मारकर जान दे दी। घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। परिजन जो तहरीर देंगे। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।