कानपुर में नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है कि पिंटू के सभी विरोधियों ने एक साथ मार्च महीने में एक बड़ी बैठक बिठूर स्थित एक फार्म हाउस में की थी। इसमें पप्पू स्मार्ट और मनोज गुप्ता भी शामिल हुए थे। पुलिस को आशंका है कि इस बैठक में पिंटू की हत्या की साजिश रची गई होगी।
विज्ञापन
2 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बैठक में शामिल होने वालों के बारे में जानकारी जुटाई है। पिंटू और मनोज के बीच जमीन का विवाद इसी साल फरवरी से चल रहा था। पिंटू ने मनोज से हर हाल में एक जुलाई तक एक करोड़ रुपये देने को कहा था। इसके बाद भुगतान होने पर वह जमीन बेचने से इंकार कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मार्च के अंतिम दस दिनों के भीतर बैठक दीनू उपाध्याय के एक करीबी के बिठूर स्थित फार्म हाउस में हुई थी। इसमें मनोज गुप्ता, पप्पू स्मार्ट, महफूज अख्तर, दोनों वकील अरिदमन सिंह, दीनू उपाध्याय के अलावा पप्पू स्मार्ट का भाई बिच्छू भी शामिल हुआ था।
4 of 5
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सउद से फोन पर हुई थी चर्चा
बैठक में सउद अख्तर शामिल नहीं हुआ था। उसका भाई महफूज अख्तर वहां था। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने जो भी चर्चाएं की थीं वो सउद को फोन पर बताई गई थीं। उसके एक परिचित शख्स ने बताया कि सउद अक्सर इन सभी की छोटी मोटी बैठकों में नहीं आता था। अधिकतर वह फोन आदि पर चर्चा करता था।
कुछ तो अहम था बैठक में
पप्पू पिछले डेढ़ साल से चोरी छिपे शहर आता जाता रहता है। इस बैठक में पप्पू के शामिल होने से एक बात तो साफ है कि कुछ न कुछ अहम बातें वहां तय हुईं। पप्पू शहर न आकर शुक्लागंज, गंगा बैराज होते हुए बिठूर गया था। पुलिस बैठक में शामिल होने वाले हर एक शख्स से पूछताछ कर रही है।