दो युवकों ने युवती की अश्लील फोटो लेकर उसको काफी समय तक ब्लैकमेल करते रहे। इतना ही नहीं दोनों ने युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 3
डेमो पिक
इटावा के भरथना में अश्लील फोटो खींच कर सोशल मीडिया के जरिये वायरल कर बदनाम करने का मामला दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री की सहेली का ऑपरेशन ग्वालियर में हुआ था। ऑपरेशन के दौरान उनकी पुत्री सहेली के साथ रही।
इसी दौरान ग्वालियर के मोहल्ला सगारताल रोड दामोदर बाग कॉलोनी निवासी एक युवक ने भरथना के यादवनगर निवासी दोस्त के साथ उनकी पुत्री व उसकी सहेली के साथ सेल्फी ले ली थी। इसके बाद दोनों उनकी पुत्री को ब्लैकमेल करते रहे । कुछ समय बाद पुत्री की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।