फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

Sat, 04 Mar 2017 01:25 AM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शनी में लगी तस्वीरें - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
शौकिया फोटोग्राफर्स की एक से एक बेहतरीन तस्वीरें देखकर लोग हैरान हो गए। हर को इन दुर्लभ तस्वीरों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था। शुक्रवार को कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल में लगी फोटो प्रदर्शनी में शहर के 20 फोटोग्राफर्स के 60 से अधिक फोटोग्राफ लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

2 of 7
कानपुर में फोटो प्रदर्शनी - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
‘अरे, गंगा बैराज इतना सुंदर दिखता है।’, ‘वो देखो तितली की कितनी खूबसूरत फोटो है।’, सीएसए की यह फोटो कितनी सुंदर है।’ हमारा ध्यान तो कभी इस ओर नहीं गया। शुक्रवार को जेड स्क्वायर मॉल में लगी फोटो प्रदर्शनी देखकर स्वरूप नगर की विजेता चावला और उनकी फ्रेंड ज्योति तिवारी अनायास ही ये शब्द बोल पड़ीं।
विज्ञापन

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

3 of 7
कानपुर में फोटो प्रदर्शनी
प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (पीपीए) की ओर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डा. आरती लालचंदानी ने किया।
प्रदर्शनी में शहर के 20 फोटोग्राफर्स के 60 से अधिक फोटोग्राफ को प्रदर्शित किया गया। पशु-पक्षी, फूल, तितली, प्राकृतिक दृश्य, ऐतिहासिक इमारतें, रोजमर्रा के दृश्य कैमरे से सहेजे गए हैं।

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

4 of 7
कानपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में शामिल फोटोग्राफ शौकिया तौर पर फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफर्स की ओर से खींची गई हैं। प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऋषि बाजपेयी ने कहा कि रोजाना की भागदौड़ भरी दिनचर्या में आसपास बिखरे प्राकृतिक सौंदर्य पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है। इसी दिनचर्या के बीच पीपीए से जुडे़ शौकिया फोटोग्राफर्स ने प्रकृति के खूबसूरत नजारे कैमरे में कैद किए हैं।
विज्ञापन

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

5 of 7
कानपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी
फोटोग्राफर ऋषि ने कहा कि हमारे फोटोग्राफर्स में कोई सैन्य अधिकारी है, तो कोई डॉक्टर, तो कोई शिक्षक। बस काम से फुरसत मिलते ही कैमरा लेकर शौक पूरा करने निकल पड़ते हैं। सीएसए में बने गार्डन की खूबसूरत तस्वीर खींचने वाले प्रफुल्ल मेहरोत्रा ने कहा कि एक-एक फोटोग्राफ को खींचने में कई-कई दिन का समय लगा है।
विज्ञापन

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

6 of 7
कानपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी
एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि कोशिश है कि प्रकृति में बिखरी सुंदरता से लोगों को रूबरू कराया जाए। इन्हें इस प्रदर्शनी के जरिए लोगों को सामने लाया गया है।  पीपीए के उपाध्यक्ष संदीप प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में पहली बार इस तरह की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकिया फोटोग्राफर्स की इन तस्वीरों ने जीता सबका दिल...

7 of 7
कानपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में इनके भी फोटोग्राफ
नीरज मिश्रा, कैप्टन एपी बाजपेयी, प्रमोद कमानी, धीरेंद्र स्वरूप, संदीप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, जसमीत सिंह, जेएस चौहान, डॉ. राजीव जैस, डॉ. शिवम मैनी, संजय आनंद, अजय सिंह, डॉ. निर्मल कुमार, कमल नयन सक्सेना, अशोक आहूजा, विशाल यादव, राजे भाटिया, सतीश श्रीवास्तव आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें