फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे की यात्रा में दो बोतल पानी, खाने में पूड़ी-अचार, मुंबई से लखनऊ जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने बताया दर्द

Wed, 27 May 2020 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्री - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से लखनऊ जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को 24 घंटे में पानी की दो बोतलें और पूड़ी-अचार दिया गया। श्रमिकों ने बताया कि भूख से बच्चे परेशान हैं। रास्ते में दिए गए बिस्कुट व चिप्स से भूख नहीं मिट रही है। ऐसी भीषण गर्मी में पानी की बोतल तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्री - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर खरीदने का विचार करो तो भगदड़ मच जाती है। ऐसे में अब सफर काटना मुश्किल हो गया है। कई श्रमिकों ने बताया कि यदि बिस्कुट के पैकेट या चिप्स कोच में फेंकने के बजाय हाथ में दिए जाएं तो सभी को मिल जाएं।



 
विज्ञापन

3 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्री - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से दोपहर तीन बजे ट्रेन रवाना हुई थी, तब सभी यात्रियों को पानी की बोतल और नमकीन, बिस्कुट मिला। इसके बाद रात में एक स्टेशन पर लंच पैकेट में पूड़ी व अचार मिला। - मोबीन, रायबरेली

मुंबई से कानपुर तक पांच पानी की बोतलें खरीद चुका हूं। खाने-पीने के नाम पर कुछ भी अच्छा नहीं मिल रहा है। बस किसी तरह घर पहुंच जाऊं, यही दुआ कर रहा हूं। - इकबाल, प्रयागराज

 

4 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्री - फोटो : अमर उजाला
गर्मी बहुत पड़ रही है और पानी भी नहीं मिल रहा है। साथ में दो बच्चे भी हैं, अब सफर काटना मुश्किल हो गया है। खाने में सिर्फ पूड़ियां मिलीं थीं। किसी ने नहीं खाया। - सीमा, उन्नाव

मुंबई से दोपहर तीन बजे ट्रेन चली थी। एक बार भी पेट भर खाना नहीं मिला है। पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। वेंडर एमआरपी से अधिक के पैसे ले रहे हैं। - रिजवान अंसारी, बलरामपुर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्री - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
स्टेशन अधीक्षक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रोजाना कानपुर से करीब डेढ़ लाख प्रवासी मजदूर गुजर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मीडिया कर्मियों को प्लेटफार्म पर जाने की रोक लगाई गई है। हम लोगों ने सभी प्लेटफार्म को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। यहां रेलवे कर्मचारियों के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें