फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: भूमि विवाद में पथराव और फायरिंग, उपद्रव के बाद तनाव के हालात, पीएसी तैनात

Wed, 27 May 2020 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज 
विज्ञापन
1 of 5
भूमि विवाद में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। एक पक्ष ने दूसरे के मकान के छप्पर में आग भी लगा दी। करीब दो घंटे तक चले उपद्रव के बाद पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले उपद्रवी फरार हो गए।

गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दिया गया है और दोनों पक्षों की तहरीर पर 19 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूमि विवाद में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
ग्राम भावलपुर में एक बीघा पट्टा पुशेलाल कोरी को सन् 1995 में हुआ था। वहीं पर सुरेश दिवाकर के 7.75 बीघा खेत हैं। जो कि छिबरामऊ बिधूना फोरलाइन पर आता हैं। सुरेश दिवाकर ग्राम पाह के निवासी हैं। मंगलवार को पुशेलाल कोरी निवासी भावलपुर अपने पट्टा की एक बीघा जमीन पर मिट्टी डालवा रहे थे। वहीं पर सुरेश दिवाकर और पुशेलाल में विवाद हो गया।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
भूमि विवाद में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान भावलपुर इंद्रपाल सिंह ने लेखपाल अवधनरायन पाण्डेय को बुलवाया और पैमाइश कराने के लिये खेत पर पहुंचे। विवाद बढ़ता देख लेखपाल मौके से चले गये। रात करीब नौ बजे इंद्रपाल सिंह प्रधान आपने घर पर थे, उसी समय करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया जिसमे प्रधान का भतीजा नीरज घयाल हो गया। 

 

4 of 5
भूमि विवाद में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विवाद से गुस्साए लोगों ने पाह गांव में सड़क किनारे छप्पर में आग लगा दी। पाह गांव के लोगों ने बताया कि भावलपुर से करीब 15 लोग पाह पहुंचे और वहीं पर गली का निर्माण कार्य चल रहा था। जिससे ईंट के टुकडे गली में पड़े थे वही पत्थर घरों पर चलाये गये और पांच से छह राउण्ड फायर किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि विवाद में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही चपुन्ना चौकी प्रभारी ओमबाबू तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुये एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला, सीओ शिवकुमार थापा, एएसपी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष विशुगढ, थानाध्यक्ष छिबरामऊ, खडिनी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, एक ट्रक पीएसी पाह में तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें