कानपुर के रावतपुर थाना इलाके के कृष्णापुरी रोशन नगर में एक परिवार का डेढ़ साल से आयकर अधिकारी की लाश के साथ रहने वाले सनसनीखेज मामले के सामने आने से हर कोई हैरान है। इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब पड़ोसी जो बातें बता रहे हैं उन्हें जानकर हर कोई हैरान है। पड़ोसियों ने कहा कि जब भी उनके बेटे के बारे में कोई पूछता तो परिजन यही कहते कि विमलेश जिंदा है, यही उन्होंने पूरे मोहल्ले के लोगों को कह रखा था। शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो मोहल्ले वाले दंग रह गए। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विमलेश के इलाज के लिए पांच माह तक ऑक्सीजन सिलिंडर भी आते रहे।