फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पाकिस्तान के पीएम की निकल रही थी शवयात्रा, हम आगे-हम आगे के चक्कर में भिड़े सिख नेता

Sun, 01 Sep 2019 02:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान की शव यात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में सिख युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक मुस्लिम युवक से निकाह कराए जाने पर सिख समाज में खासा आक्रोश है। इसके विरोध में सिखों ने शनिवार को एनटू रोड चौराहे पर पाक के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। फतेह बहादुर सिंह गिल की अगुवाई में सिखों ने पाक के पीएम इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 
विज्ञापन

2 of 5
जूतों से पीटे गए पाक पीएम - फोटो : अमर उजाला
मांग की गई कि पाक सरकार दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। यहां पर अवतार सिंह चावला, हरजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह बब्बू, मंगल सरदार, सुशील गुप्ता, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे। कानपुर के गुमटी नंबर 5 स्थित संतनगर चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के दौरान फोटो खिंचवाने के चक्कर में पहले धक्कामुक्की हुई और फिर बाद में मारपीट हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
पाक पीएम को पहनाया गया जूते का मुकुट - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को रफादफा कराया। पाकिस्तान में एक सिख लड़की को मुस्लिम बनाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके विरोध में शनिवार सुबह संतनगर चौराहे से इमरान खान की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।

 

4 of 5
आपस में भिड़ गए सिख नेता - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उत्तर प्रदेश युवा सिख संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह मिंटा शव यात्रा के आगे चलकर नारेबाजी करने लगे, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। संतनगर चौराहे पर ही आपस में फोटो खिंचवाने के लिए धक्कामुक्की होती रही, जिसपर पहले गाली गलौज हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाक पीएम की शव यात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने नरेंद्र जीत सिंह मिंटा की पिटाई कर दी। घटना के बाद मिंटा ने 100 नंबर डायल कर दिया। इस पर फजलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी जा चुके थे। इस दौरान गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब के वाइस चेयरमैन सरदार मोहकम सिंह ने मामले को रफा-दफा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें