कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह लगभग सवा 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर की ओर जा रहा सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने से बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में आ रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ गया। जबरदस्त टक्कर में दोनों वाहन पलट गए। ठीक पीछे आ रही जिप्सी बस में जा घुसी। जिप्सी सवार राजस्थान के पांच लोग प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
2 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में बस में सवार मां-बेटी समेत सात लोगों की जान चली गई। करीब 35 लोग घायल हुए हैं। कुल 27 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में चार फतेहपुर, दो कानपुर देहात और एक प्रयागराज के हैं।
विज्ञापन
3 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे से दोनों लेन पर करीब तेरह किमी तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। बीच रास्तों से छोटे वाहनों को डायवर्ट किया गया। क्रेन व जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब ढाई घंटे बाद यातायात बहाल कराया जा सका।
4 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीमेंट लदा ट्रक फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। चौडगरा के मौहार गांव के पास अचानक ट्रक का अगला पहिया फट गया। बेकाबू ट्रक डेढ़ मीटर ऊंचे डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरे लेन में आ रही रोडवेज बस से जा भिड़ा। बस कानपुर से सवारियां भरकर फतेहपुर आ रही थी। अचानक ट्रक आ जाने से बस चालक भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन
5 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बस के ठीक पीछे चल रही जिप्सी भी बस में जा घुसी। जिप्सी में राजस्थान अजमेर के रहने वाले पांच लोग प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। जिप्सी सवार सभी लोग घायल हो गए, लेकिन दो की हालत गंभीर है। इधर, हादसे में चीख-पुकार मचते ही मौहार गांव के युवकों की टोली मदद के लिए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
6 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चौडगरा चौकी करीब होने की वजह से पुलिस भी पांच से सात मिनट के अंदर ही आ पहुंच गई। लोगों ने दूसरे ट्रकों को रोककर उनसे लोहे की रॉड मांगी और उसी के सहारे बस व जिप्सी की टिन को फैलाकर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
7 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एंबुलेंस में देरी देख प्राइवेट सवारी ढोने वाले मैजिक वाहनों को खाली कराकर घायलों को गोपालगंज पीएचसी भेजा। वहां से हालत गंभीर लोगों को जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर करने का क्रम चला।
8 of 9
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मक्खन लाल केसरवानी ने बताया कि बस में कुल 40 सवारियां थीं। संविदा चालक आबूनगर निवासी रावेंद्र व परिचालक मलवा निवासी जयकरन बस लेकर कानपुर से आ रहे थे। बस में प्रयागराज तक की सवारियां थीं।
भीषण हादसे की सूचना पर डीएम, एसपी राहुल राज घटनास्थल व सदर ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी, सीओ कपिलदेव मिश्र, अभिषेक तिवारी समेत बिंदकी सर्किल की फोर्स मौके पर रही। सीओ ने बताया कि ट्रक चालक व खलासी मौके पर नहीं मिले। बस का चालक व परिचालक घायल हुए हैं।