फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर बैठकर वृद्ध ने मार ली गोली, घर के बाहर मिले मांस के टुकड़े, पत्नी व बहू पर लगाए थे ये आरोप

Thu, 05 Jul 2018 09:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मृतक की पत्नी मुन्नी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के सिंगरोसी गांव में देर रात वृद्ध ने खुद की गर्दन में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर घर में मौजूद पत्नी व बहू के अलावा आसपास के लोग भी पहुंचे। गर्दन व सिर क्षत-विक्षत हो गया, धड़ कुर्सी पर बैठी हालत में मिला। कुर्सी से कुछ ही दूर पर तमंचा पड़ा मिला। पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक वृद्ध 50 हजार रुपये चोरी होने की बात कह रहा था। उसने पत्नी व बहू पर चोरी का आरोप लगाया था। इस पर विवाद हुआ था।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर मिले कारतूस - फोटो : अमर उजाला
सिंगरोसी गांव निवासी मुस्ताक (70) ने बुधवार रात कुर्सी पर बैठकर गर्दन में तमंचा सटाया और खुद को गोली मार ली। घटना के समय पत्नी मुन्नी, बहू रेशमा पत्नी आफताब चार बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। गोली चलने की आवाज से सभी की नींद खुल गई। परिवार और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा मुस्ताक का लहूलुहान शव कुर्सी में बैठे हुए हालत में था। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल अरुण द्विवेदी, हल्का इंचार्ज प्रमोद दुबे फोर्स के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुस्ताक कई साल से परिवार से अलग रहता था।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके बक्से में रखे 50 हजार रुपये चोरी हो गए थे। उसने बहू व पत्नी पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था इसपर बुधवार दिन में और देर शाम को विवाद हुआ था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक का एक बेटा आफताब है जो कि कई साल से कुवैत में है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। उसके पीछे पारिवारिक विवाद समाने आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 


घर के बाहर मिले मांस के टुकड़े 
वृद्ध ने अगर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की तो उसके मांस के टुकड़े गेट से बाहर कैसे पहुंचे, इतना ही नहीं जिस जगह उसका शव था वहां आस-पास खून के छीटे तक नहीं है। वहीं तमंचा भी कुछ दूरी पर पड़ा हुआ है। जांच में पुलिस को चार भरे व एक खाली खोखा मिला है। सवाल यह है कि यदि उसने खुद गोली चलाई तो तमंचा खुला कैसे और उससे खोखा बाहर कैसे निकला। यह सभी बिंदु हत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बटाई की खेती के साथ ही डिब्बे बेचता था 
मुस्ताक बटाई की खेती करने के साथ ही खाली समय मे कानपुर से प्लास्टिक के खाली डिब्बे खरीदकर लाता था। फेरी लगाकर उनकी बिक्री करता था। उसी से जो रुपये मिलते थे वह बचाकर रखता था। पत्नी और बहू से न पटने के कारण वह अपना सारा सामान भी अलग किए था। बताते हैं रुपये चोरी होने के बाद मुस्ताक ने गेट में ताला डाल दिया था कि पुलिस के आने के बाद ही घर के सदस्य बाहर निकलेंगे। उसी को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर रही हत्या की ओर इशारा 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही है। रिपोर्ट में गोली लगने के साथ ही उसके सिर की हड्डी में तीन गहरी चोटें मिली हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले उस पर जानलेवा हमला किया गया। बाद में हत्या करने के लिए गोली मार दी गई। हालांकि फिलहाल पुलिस उसे आत्महत्या ही मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें