फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू: लगी आसवन मशीन, फूल-पत्तियों से निकालेंगे तेल

Thu, 29 Nov 2018 05:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- स्वराज हर्बल प्लांट्स की ओर से छात्रों को तोहफा
- ऑयल टेक्नोलॉजी के छात्रों को मौका, बाहरी करा सकेंगे परीक्षण
विज्ञापन
एचबीटीयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्र अब फूल-पत्तियों से तेल भी निकालेंगे। इसके लिए बुधवार को विवि के ऑयल टेक्नोलॉजी विभाग में स्वराज हर्बल प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ‘आवश्यक तेल आसवन मशीन’ लगाई गई है। कंपनी ने करीब दो लाख रुपये की यह मशीन विवि के छात्रों को भेंट की है।
विज्ञापन


विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आरके त्रिवेदी ने बताया कि इस मशीन के जरिए छात्र अलग-अलग फूल-पत्तियों से तेल निकालने के साथ उसका परीक्षण भी कर पाएंगे। उन्हें मालूम होगा कि किस फूल से कैसे और कितना तेल निकल सकता है। इस मशीन का प्रयोग वह लोग भी कर पाएंगे, जो ऑयल के क्षेत्र में नया शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

एचबीटीयू
इसके अलावा छात्रों को मशीन के जरिए व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा। मशीन लगने पर कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने इसका निरीक्षण किया और उन्होंने विभाग के छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।

इंडस्ट्री के काम भी सीखेंगे छात्र
प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि मशीन लगने से छात्रों को इंडस्ट्री में कामकाज का तरीका सीखने को मिलेगा। यही मशीन अलग-अलग ऑयल कंपनियों में भी प्रयोग होती है। छात्र कैंपस में पढ़ाई के दौरान मशीन से बहुत कुछ सीखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें