अब छह बार जेईई मेन दे सकेंगे छात्र, अॉनलाइन होगी परीक्षा
Thu, 06 Sep 2018 05:26 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- एनआईटी प्लस में एडमिशन के लिए मिलेंगे ज्यादा मौके, एनटीए ने जारी किए छात्रों के सवालों के जवाब
- दो बार की परीक्षा को माना जाएगा एक अटेंप्ट पर कराना होगा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2019 से जुड़े छात्रों के कई सवालों के जवाब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने इंफॉरमेशन ब्रोशर के जरिये जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने साफ किया है कि साल में दो बार होने वाले एग्जाम को छात्रों के लिए एक ही अटेंप्ट माना जाएगा। मतलब साफ है कि अब छात्रों के पास जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करने और एनआईटी प्लस में एडमिशन पाने के तीन के बजाय छह मौके होंगे।
हालांकि प्रत्येक परीक्षा के लिए छात्र को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वर्ष 2017 से 2019 तक 12वीं पास कर चुके व अध्ययनरत छात्र जेईई मेन 2019 में शामिल होने के पात्र होंगे। बता दें कि जेईई मेन-1 के लिए छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
जेईई मेन
सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के छात्रों की रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये रखी गई है। छात्राओं के लिए सभी वर्ग व एससी-एसटी की रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये तय की गई है। भारत के बाहर के छात्रों को दो हजार व छात्राओं को एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। इंफॉरमेशन ब्रोशर में एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि जेईई मेन में पर्सेंटाइल सात डेसीमल तक निकालकर छात्रों की ऑल इंडिया रैकिंग जारी की जाएगी। यह पर्सेंटाइल एक सेशन में बैठने वाले छात्रों की संख्या एवं उस सेशन में अधिकतम अंक के आधार पर तय की जाएगी। यदि छात्र जेईई मेन की दोनों परीक्षाओं में बैठता है तो उसके दोनों परीक्षाओं के सबसे ज्यादा अंक को ही सर्वाधिक माना जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- ऑनलाइन होगी परीक्षा...
विज्ञापन
3 of 4
जेईई मेन
जेईई मेन पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही है। एजेंसी ने इसे ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है। ऐसे में पहली बार जेईई मेन की परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। इसके पहले 2018 की जेईई एडवांस भी आईआईटी कानपुर की तरफ से कंप्यूटर बेस्ड कराई गई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- पांच अक्तूबर को जारी होगी परीक्षा तिथि...
जेईई मेन 2019 की पहली परीक्षा छह से 20 जनवरी के बीच होनी तय है लेकिन अभी एग्जाम की डेट व स्लॉट घोषित नहीं की गई है। इसकी घोषणा पांच अक्तूबर को की जाएगी। 21 अक्टूबर को छात्रों को यह भी मालूम चल जाएगा कि उनकी परीक्षा कहां होगी।