स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों को रुपये निकालने के लिए एक और नई सुविधा दी है। इसके तहत खाताधारक एसबीआई की किसी भी बैंक शाखा से विथड्राल पर्ची के माध्यम से पांच हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए संबंधित खाताधारक को अपनी पासबुक साथ में लानी होगी। इस संबंध में एसबीआई ने अपनी शाखाओं को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
एसबीआई
- फोटो : File Photo
एसबीआई के सूत्रों ने बताया कि अभी तक नॉन होम ब्रांच (ऐसी शाखा जहां पर खाताधारक का बैंक अकाउंट नहीं है, हालांकि वह बैंक सेवाएं ले सकता है) के तहत कोई भी एसबीआई का पर्सनल खाताधारक चेक लगाकर 50 हजार तक का भुगतान ले सकता था।
विज्ञापन
3 of 5
एसबीआई
- फोटो : अमर उजाला
अब इस व्यवस्था में और इजाफा कर दिया गया। अब कोई भी पर्सनल खाताधारक विथड्राल पर्ची के माध्यम से पांच हजार रुपये एसबीआई की किसी भी शाखा से निकाल सकता है।
4 of 5
एसबीआई
नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस नए नियम से बैंक के ग्राहकों को खासा लाभ होगा। आसपास की शाखा से रुपये निकाल सकेंगे। एटीएम आदि के काम न करने की स्थिति में पास के बैंक से पांच हजार रुपये खाताधारक निकाल सकेंगे।
ऐसे लोगों को अपनी पास बुक साथ में लाना जरूरी होगा। इस संबंध में बैंकों में निर्देश आ गए हैं। बताते चलें कि जिले में 12 लाख से अधिक एसबीआई खाताधारक हैं।