फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांडः दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने वाले लाए गए अदालत, टल गई पहली पेशी, जानिए क्यों...

Fri, 03 Jan 2020 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव दुष्कर्म कांड के पांच आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को वकील से मिलने निकली युवती को जलाकर मारने के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद शुक्रवार को पहले दिन आरोपियों को जेल से न्यायालय लाया गया। सीजेएम के अवकाश पर होने से पेशी टल गई। अब शनिवार को फिर से सभी पांचों आरोपियों को पेशी पर जेल से न्यायालय लाया जाएगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
पांच दिसंबर को बिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया गया था। दो दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मरने से पूर्व दुष्कर्म पीड़िता के बयान के आधार पर गांव के प्रधानपति हरिशंकर त्रिवेदी, उसके बेटे शुभम, गांव के शिवम व उमेश बाजपेई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इसी जगह पर जलाया गया था - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने 20 दिन बाद 26 दिसंबर को आरोप पत्र तैयार कर 27 दिसंबर को सीओ बीघापुर के यहां भेज दिया। कोर्ट बंद होने से आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल नहीं किया जा सका था। एक जनवरी को कोर्ट के खुलने पर पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को आरोपियों की पहली पेशी थी। दोपहर लगभग 12 बजे पांचों आरोपियों को जेल से लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

 

4 of 5
उन्नाव कांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया था - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के वकील संजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सीजेएम विराट सक्सेना के अवकाश पर होने से फाइल एसीजेएम तृतीय के यहां भेजी गई। बहस न हो पाने से शनिवार 4 जनवरी की तारीख दी गई। जिस पर आरोपियों को कोर्ट से फिर जेल ले जाया गया। आरोपियों के अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को एसीजेएम के यहां आरोपियों की पेशी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
उन्नाव में 5 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 90 फीसदी जल चुकी उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आखिरी सांसें ली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें