फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO:2018 का शानदार अागाज, पूरी रात जश्न में डूबे रहे लाेग

Mon, 01 Jan 2018 09:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नये साल का जश्न मनाते लाेग
पल्लो लटके..पार्टी ऑल नाइट.. मेरे रश्के कमर.... स्वैग से स्वागत... जैसे बेहतरीन बॉलीवुड ट्रैक्स पर जमकर नाच रहे थे शहरवासी। माैका था नये साल के अागाज का।  हर काेई जश्न में डूबा हुअा था। मस्ती, डाॅन्स अाैर गुलाबी ठंड में जैैसे ही 12 बजा सभी अपने परिवाराें, यार-दोस्तों के साथ 3..2..1.. से काउंडाउन शुरू हुआ और ठीक 12 बजे सबने एक स्वर में बोला ..हैप्पी न्यू ईयर।









 
विज्ञापन

2 of 6
नये साल का जश्न मनाती मह‌िलायें
हर्षनगर स्थित रिजेंटा होटल में मनीषा और गौरव दुबे ने न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया। करीब 100 लोगों की इस पार्टी में कपल ने सिंगिंग व डांसिंग जैसे कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक खूब डांस मस्ती भी की गई।


 
विज्ञापन

3 of 6
जश्न में डूबे लाेग
इस मौके पर तौसीफ अहमद, जीतेंद्र सिंह, अली, पूजा, कंचन सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। स्वरूप नगर स्थित ट्री हाउस कैफे में सुबह 11 बजे से पार्टी का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह और दोपहर में फैमिली के लिए स्टैंडअप कॉमेडियन भईया जी ने सबका मनोरंजन किया।


 

4 of 6
जश्न में डूबे लाेग
वहीं, युवाओं के लिए शाम को लाइव बैंड यूसीबी का आयोजन हुआ जिसमें सबने खूब मस्ती की। डीजे पर कई तरह के गाने भी बजे और लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ जिसमें सबने आकर्षक गिफ्ट्स जीते। कानपुर क्लब ने ‘डिस्को भांगड़ा’ थीम आधारित न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया।

 
विज्ञापन

5 of 6
मस्ती करते लाेग

पार्टी में पंजाबी तड़का लगाया साउथ एशिया की फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर मंज मुशिक की लाइव परफार्मेंस ने। उनके साथ रंगारंग प्रस्तुति दी आरडीबी बैंड, सीओ- 2 गन्स और बबल्स ने। पार्टी में सभी जश्न में डूबे हुए थे। स्वरूप नगर स्थित शोर क्लब में नए साल केलिए खास तैयारी की गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंज्वाय करते लाेग
​पार्टी की थीम बॉलीवुड रखी गई जिसमें दिल्ली से आने वाली डीजे पीहू ने अपनी धुन पर शहरवासियों को नचाया। वहीं, इस पार्टी में बॉलीवुड डांस का तड़का लगाया नीदरलैंड और रशिया से आने वाली स्पेशल डांसर ने। इनकी परर्फामेंस ने हर कसी को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें