हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें आपने देखी हाेंगी। बेबी बम्प के साथ अलग-अलग तरीकों से फोटो खिंचवाने का यह क्रेज अब कानपुर की मम्मियों में भी देखा जा सकता है। शहर के फोटोग्राफर ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से फोटोशूट करते हैं। यह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
2 of 9
कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक चलता है फोटोशूट
माता-पिता साथ में
मां बनने का एहसास हर महिला के लिए खास होता है। अपने इन खास लम्हों को कैमरे के क्लिक में कैद कराने का क्रेज बढ़ गया है। मां ही नहीं, पिता भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटोशूट करा रहे हैं। फोटोग्राफर संजय ने बताया कि शहर में ज्यादातर लोग घर पर ही मैटरनिटी फोटोशूट कराते हैं। इसमें होने वाली मां और पिता अलग-अलग पोज देकर कैंडिड फोटोशूट कराते हैं। दस हजार रुपये में छह घंटे का फोटोशूट फोटोग्राफर करते हैं। समय और दिन बढ़ने पर इसकी कीमत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
3 of 9
मां बनने का एहसास हर महिला के लिए खास
बच्चे के संग हर लम्हा साथ
बच्चे के जन्म लेने के बाद मां-पिता, बच्चे के साथ में फोटोशूट कराते हैं। यह फोटोशूट बच्चे केघर आ जाने के एक-दो महीने के अंदर ही मां-बाप करवा रहे हैं। इसमें बच्चे का तरह-तरह केप्रॉप्स जैसे छोटे मोजे, कपड़े, खिलौने, झूले आदि संग फोटोशूट किया जाता है। मां- पिता के संग भी बच्चे के कई कैंडिड पोज खींचे जाते हैं। फोटोग्राफर शिवम मिश्रा ने बताया कि इस फोटोशूट की कीमत दस हजार रुपये से शुरू होती है, जिसमें कई प्रॉप्स वो खुद बना कर ले जाते हैं।
4 of 9
खास लम्हों को कैमरे के क्लिक में कैद कराने का क्रेज बढ़ गया
पहला जन्मदिन हो खास
बच्चे का पहला जन्मदिन खास हो इसके लिए पैरेंट्स बच्चों को मॉडल बनवाकर उनका फोटोशूट करवाने लगे हैं। इसकी कीमत आठ हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक आती है। इन सभी तस्वीरों की स्लाइड बनवाकर उसको बच्चे की पहली जन्मदिन की पार्टी पर बढ़ी स्क्रीन पर पिक्चर बनाकर चलाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
दस हजार रुपये में छह घंटे का फोटोशूट फोटोग्राफर करते हैं।
यह है फोटोशूट के प्रमुख स्थान
- मोतीझील
- जेके मंदिर
- ब्लू वर्ल्ड
- फूलबाग
- फार्महाउस
विज्ञापन
6 of 9
बच्चे के संग हर लम्हा साथ
यह है कीमत
फोटोग्राफरों का कहना है कि घंटो के हिसाब से फोटोशूट की कीमत लगती है। इसमें एल्बम का खर्चा अलग से जोड़ा जाता है। कम से कम छह घंटे का एक फोटोशूट होता है जिसका खर्चा दस हजार रुपये आता है। वहीं अगर कोई एल्बम बनवाता है तो इसकी किमत 600 रुपये प्रति शीट या 800 रुपये प्रति शीट आती है।
विज्ञापन
7 of 9
लम्हों को यादों में संजोने का एक बेहतरीन तरीका है प्री वेडिंग शूट
हर किसी की चाहत प्री वेडिंग शूट
शादी से पहले के हर लम्हों को यादों में संजोने का एक बेहतरीन तरीका है प्री वेडिंग शूट। विल यू मैरी मी (क्या आप मुझसे शादी करोगे), ही इज माइन (यह मेरा है) शी इज माइन (यह मेरी है)। कुछ ऐसी ही प्यारी- प्यारी बातों की होर्डिग लिए यह न्यू कपल फोटोशूट करा रहे हैं। एक-दूसरे को प्रोपोज करने जैसे कई पोज कपल खिंचवा रहे हैं।
8 of 9
पनी पसंद की जगह पर जाकर भी फोटोशूट कराते हैं दूल्हा-दुल्हन
चलो चलें कहीं दूर
कपल शहर के बाहर अपनी पसंद की जगह पर जाकर भी फोटोशूट कराते हैं। कोई गोवा के समुंदर की लहरों के बीच तो कोई जयपुर के महलों में जाकर प्री वेडिंग शूट करा रहे हैं।
इतना है खर्चा
प्री वेडिंग शूट का खर्चा पचास हजार रुपये से लेकर लाखों तक जाता है। इसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि फोटोशूट कहां पर किया जा रहा है। शहर में इसकी कीमत पचास से साठ हजार रुपये आती वहीं किसी दूसरे शहर में इसकी दो से तीन लाख आ जाती है।