घाटमपुर में भीतरगांव कस्बे के पसेमा गांव में मंगलवार दोपहर तब हड़कंप मच गया जब एक सूखे प्राचीन कुएं के अंदर से दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नए करेंसी के नोट पड़े दिखे। कुछ लड़कों ने धागे में लभेर के फलों के गुच्छे बांधकर लटकाया तो कई नोट चिपक आए। कुएं के अंदर से नोट निकलने की खबर आसपास गांवों में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुएं के पास भीड़ जुटनी शुरू हुई। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कुएं के अंदर से आठ-नौ हजार रुपये रुपये निकल चुके हैं। अनोखा नजारा देखने व पैसे निकालने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्टठा हो गई है। पसेमा ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव किनारे प्राचीन शिवमंदिर है। उसी परिसर में ही एक सूखा खंडहर में तब्दील चालीस फीट गहरा कुआं है। मंगलवार दोपहर कुछ लड़के मंदिर परिसर में खेल रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
प्राचीन कुएं से नोट निकालते क्षेत्रिय लोग
- फोटो : अमर उजाला
तभी कुछ लड़कों ने कुएं में झांका तो नोट जैसे पड़े दिखे। इसके बाद लङकों ने लभेर के चिपचिपे फलों को धागे में बांधकर कुएं में लटकाया तो सौ, दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट निकले।
विज्ञापन
3 of 5
प्राचीन कुएं से नोट निकालते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
फिर कुएं के अंदर से नोट निकालने की होङ मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुएं के अंदर खरपतवार भरा पड़ा है।
4 of 5
प्राचीन कुएं से नोट निकालते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
टार्च की रोशनी से देखने पर अभी भी कुएं के अंदर नोट पड़े दिख रहे हैं। अंदर एक मोबाइल भी पड़ा दिख रहा है।