हंसी-मजाक हमारे जीवन का एक हिस्सा है। अगर ये सब न हो तो जिंदगी बहुत सूनी-सूनी लगती है। यह भी कहते हैं कि हंसना मनुष्य होने की निशानी है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों का मजाक उड़ा कर हंसते हैं। यहीं मजाक कई बार मंहगा साबित होता है।
विज्ञापन
भूल कर भी न करना ऐसा मजाक, खानी पड़ेगी जेल की हवा
2 of 4
डेमो
ऐसा ही मजाक का एक मामला मंगलवार को महाराजपुर के सरसौल इलाके में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के साथ ऐसा मजाक हुआ जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता है। उसे जब इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गया। वहीं मजाक करने वाले का अब तक पता नहीं चल पाया है। कहा यह भी जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है।
विज्ञापन
भूल कर भी न करना ऐसा मजाक, खानी पड़ेगी जेल की हवा
3 of 4
फर्जी गुमशुदगी के पोस्टर्स
दरअसल, यहां सरसौल रेलवे स्टेशन और गांव व कॉलेज में शरारती तत्वों ने युवक की गुमशुदगी के फर्जी पोस्टर चिपकवा दिए। बस फिर क्या था.. हो गया बवाल शुरू। युवक ने सीधे थाने जाकर मामले के संबंध में तहरीर दी है। अब उसकी खैर नहीं जिस किसी ने यह हरकत की है।
पोस्टर लगने के चलते युवक घर से नहीं निकल रहा है। घर से ही युवक ने फोने कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि पोस्टर्स में बाइक इनाम में देने की बात भी कही गई है।
आज के समय में ये भद्दे मजाक बेहद हानिकारक साबित हो रहे है। कई बार ऐसे मामले भी सामने आते है जिसमें आहत व्यक्ति अपनी आत्महत्या की कोशिश करता है और कई दफा ऐसी होता है कि मजाक बर्दाश्त न कर पाने के चलते लोग एक-दूसरे की जान लेने पर तुल जाते है।