फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के बाद अब नरेश ने डिंपल पर साधा निशाना, मायावती के पैर छूने के बाद जारी हैं सियासी वार

Sun, 28 Apr 2019 02:41 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
हमें जीरो बताने वाले अखिलेश को जनता जल्द ही जीरो से भी नीचे ले जाने वाली है। ड्रम की जरूरत हमें नहीं बल्कि उनके पिता जी और चाचा जी को ज्यादा पड़ने वाली है। हरदोई जिले में सीएसएन कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पूर्व राज्य सभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने ये बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही।
 
विज्ञापन

2 of 5
नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन क्षणिक हित के लिए होता है, देशहित के लिए नहीं। 23 तारीख को सिद्ध हो जाएगा कि साइकिल पर हाथी बैठने से साइकिल चकनाचूर हो गई। उन्होंने कहा कि पैर छूने से भी बहुत कुछ हासिल नहीं होने वाला।

 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस मंच से बता देना चाहता हूं कि देशद्रोह की धारा यहां से कभी नहीं खत्म होगी।

 

4 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता आजम खां की ओर इशारा करते हुए नरेश ने कहा कि बजरंगबली को बजरंग अली कहने वाले को धरती के नीचे जनता पहुंचाने का काम करेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशोक बाजपेई
राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई ने कहा कि एक दूसरे को गाली देने वाले एक मंच पर हैं और मोदी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन 130 करोड़ जनता उनको जवाब देने वाली है। उन्होंने सभी से अपील की कि वोट करने जाना तो पांच साल में क्या खोया क्या पाया इसका हिसाब जरूर लगा लेना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें