फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले- बहादुर लोग लाशें नहीं गिनते, शहर से जाते-जाते मायावती को दे गए तगड़ा झटका

Sun, 28 Apr 2019 02:40 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
फतेहपुर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गाजीपुर के बैलाही बाजार में आयोजित जनसभा मेें कहा कि मोदी लहर में गठबंधन तिनके की तरह उड़ जाएगा। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के धुर विरोधियों ने आपस में गठबंधन कर लिया है लेकिन जनता सब जानती है। गृहमंत्री ने कहा कि 2014 में विकासशील देशों में भारत नौवें स्थान पर था, अब छठवें स्थान पर पहुंच गया है। बहुत जल्द पांचवें स्थान पर होगा।
विज्ञापन

2 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि सरकार बनने के बाद राष्ट्रद्रोह खत्म कर देंगे। भाजपा आएगी तो इस कानून को इतना सख्त बनाएंगे कि राष्ट्रद्रोहियों की रूह कांप जाएगी। राहुल कह रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी तो गरीबी खत्म करेंगे। हमारी सरकार में अमेरिका के एक इंस्टीट्यूट ने सर्वे किया है। उसने बताया है कि करिश्मा हुआ है भारत में। भारत में गंभीर गरीब केवल पांच करोड़ हैं। भारत अब कमजोर भारत नहीं बल्कि बलवान भारत बन गया है।
विज्ञापन

3 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर इतनी बड़ी शक्ति बन चुका है कि यदि कोई हम पर जल, थल और नभ में मिसाइल से हमला करता है तो हम तीनों जगह मिसाइल को नष्ट कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अब हमने अंतरिक्ष में भी सेटेलाइट से मार गिराने की क्षमता विकसित कर ली है। कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं।

4 of 5
राजनाथ सिंह
एयर स्ट्राइक के सबूत पर उन्होंने कहा कि बहादुर लोग लाशें नहीं गिना करते। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों को कुछ मामलों में अब ब्याज नहीं देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
बसपा कुर्मी भाईचारा समिति के जिला संयोजक जंग बहादुर सिंह पटेल ने गाजीपुर में गृहमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ली। मंच से दावा किया गया कि इनके साथ करीब 100 लोग शामिल हुए हैं। भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बताया कि जब वह बसपा में थे तो जंग बहादुर सिंह पटेल भी बसपा के लिए काम कर रहे थे। पिछले कई महीने से उन्हें भाजपा में लाने की कवायद चल रही थी, जो शुक्रवार को पूरी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें