यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में रविवार को सवायजपुर बगिया में आयोजित जनसभा में दो नेताओं की जुबान फिसली। लोगों और नेताओं ने जो सुना वह सन्न रह गए। यूपी के फर्रुखाबाद में वारयल हुए एक वीडियो ने तो हड़कंप ही मच दिया। सियासी गलियारों से लेकर जनता-जनार्दन के बीच इस वीडियो की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन
2 of 5
अशोक वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
चार दशक तक समाजवादी राजनीति करने वाले मुलायम सिंह यादव के करीबी वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने और साइकिल का बटन दबाने की अपील कर दी। इतना सुनते ही लोग सन्न रह गए। इसके तुरंत बाद गलती को सुधारते हुए भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश को जिताने की अपील की गई।
विज्ञापन
3 of 5
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में रविवार को सवायजपुर बगिया में आयोजित जनसभा में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रधानमंत्री बता दिया।
4 of 5
सलमान खुुर्शीद
फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुुर्शीद का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें कह रहे हैं कि ‘योगी लड़ाई किससे मानते हैं, मुझे इस बात की खुशी है कि योगी मुझसे लड़ाई मानते हैं, उन्होंने यदि मेरे बारे में कुछ कहा है तो मैं उनसे एक ही प्रश्न पूछना चाहता हूं। इस बात वह जब चाहें जहां चाहें बहस कर लें, चाहें तो किसी गोशाला में कर लें, जिससे पता चले कि गायें उनके साथ हैं या मेरे साथ, योगीजी से कहिए कि रिश्ते में मैं उनका बाप लगता हूं, अब वो उसके लिए क्या कहेंगे? बेटा कितना नाकारा निकला, गोमाता को पूरा खाना भी नहीं पहुंचाता है।
इसके बाद उन्होंने कहा- किसी और से चोरी करे तो करे, लेकिन जिसे मां कहा है उससे चोरी की, चोरी तो कृष्ण गोपाल भी करते थे, वह माखन की करते थे। यह तो चारे की चोरी करते हैं।’ पूर्व विदेश मंत्री के मीडिया प्रभारी जीतू मिश्रा ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सही है। जब यह सवाल हुए तो वह वहां मौजूद थे।