यूपी के औरैया जिले में रुपहले पर्दे के जाने माने हास्य अभिनेता असरानी ने सोमवार को जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर इटावा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में सभा और नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी अंदाज में जनता को खूब गुदगुदाया। कहीं शोले का मशहूर डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं हा हा’ सुनाया तो कहीं ‘थोड़े इधर जाओ, थोड़े उधर जाओ, बाकी सब डॉ. रामशंकर कठेरिया के साथ आओ’ कहकर जनता को हंसने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में आए हास्य अभिनेता असरानी की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे, उनके साथ सेल्फी भी ली। यहां हुई नुक्कड़ सभा में असरानी ने मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान कर डॉ. रामशंकर कठेरिया को जिताने की अपील की। उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन
3 of 5
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही कहा कि यह जरूरी नहीं कि मंदिर बने, अपने मन में ईश्वर को याद करो मंदिर-मस्जिद तो हर गली में हैं। असरानी ने कहा कि 29 अप्रैल को मतदान जरूर करें। अछल्दा प्रतिनिधि के मुताबिक मेला ग्राउंड में आयोजित नुक्कड़ सभा में असरानी ने फिल्म ‘शोले’ के डायलॉग की तर्ज पर कहा कि ‘थोड़े इधर जाओ, थोड़े उधर जाओ और बाकी सब रामशंकर कठेरिया के साथ आओ, बल्कि मैं तो कहता हूं कि सबके सब भाजपा के साथ आओ।’
4 of 5
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी
- फोटो : अमर उजाला
नुक्कड़ सभा में उन्होंने मोदी सरकार की ‘बेटी बचाओ’ नारे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेटी शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होगा। असरानी की झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। असरानी ने भी किसी को निराश नहीं किया, जिसने भी हाथ बढ़ाया, उससे हाथ मिलाया। बच्चों और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी
- फोटो : अमर उजाला
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला मैदान में हुई सभा में फिल्म कलाकार असरानी भाजपा के लिए वोट मांगे। असरानी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना चलाकर हर गरीब परिवार को गैस मुहैया कराई। हमारी मां लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, आज महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रही हैं। मोदी सरकार ने हर घर में गैस पहुंचाने का काम किया है।