ऑपरेशन से कान में डिवाइस डलवाकर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा देने आए मुन्नाभाई को सेना के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद सेना के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर मास्टर माइंड कोचिंग संचालक (साल्वर) सहित सात लोगों को दबोच लिया। उनके पास से दस मोबाइल फोन, डिवाइस व कुछ नोट्स बरामद हुए। नायक रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने सभी 8 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
सभी आरोपियों को पकड़ कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में रविवार को सेना में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा थी। इसके लिए राजस्थान जनपद जयपुर थाना कोटपुतली गांव सुंदरपुरा निवासी राजवीर गुर्जर पुत्र जगदीश प्रसाद भी परीक्षा देने पहुंचा था। तलाशी के दौरान बनियान में ईयर फोन का वायर सिला हुआ मिला। सेना के अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला उगल दिया। उसने बताया कि उसके कान में ऑपरेशन कर एक डिवाइस डाली गई है।
विज्ञापन
3 of 7
घटना के बाद रेस्टोरेंट के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उसे कनेक्ट करने के लिए डिवाइस सहित वायर बनियान में लगाया गया है। इसके माध्यम से उसके साथी पेपर हल करवाएंगे। सेना के अधिकारियों को उसने साथियों के फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के पास एवरग्रीन रेस्टोरेंट में ठहरने की जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी एसपी को दी। इसके साथ ही सेना के जवानों के साथ सुबह करीब साढ़े छह बजे रेस्टोरेंट पहुंच गए। वहां कमरों की तलाशी शुरू की तो दूसरी मंजिल के एक कमरे और हाल में राजवीर के सात साथी मिल गए।
4 of 7
डिवाइस दिखाता दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
इनके नाम मास्टर माइंड कोचिंग संचालक राजस्थान जनपद अलवर थाना बनसुर गांव इसराकावास निवासी झाबर मल पुत्र सुलाराम गुर्जर के अलावा अलवर के अजरका निवासी नवीन चौधरी, कोटपुतली गांव बिठलौदा के सुभाष, इसराकावास के राहुल सिंह, बनसुर गांव हरिमौरा के कुलदीप, गांव मालियो के विजय चौधरी, अलवर के गांव कल्याणनगर के सुधीर चौधरी हैं। उनसे मिले दस मोबाइल, एक डिवाइस, परीक्षा से संबंधित नोट्स सेना के अधिकारियों ने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
5 of 7
घटना के दौरान मौजूद सेना के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे बाद पहुंची फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। मास्टर माइंड झाबर मल पहले रेलवे में अजमेर में जेई था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने बनसुर में कोचिंग शुरू की थी। उसके साथ पकड़े गए बाकी सभी उसकी कोचिंग के छात्र बताए गए हैं। 3.50 लाख रुपये मे भर्ती कराने की बात तय हुई थी। सभी एक कार से रेस्टोरेंट पहुंचे थे। कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
6 of 7
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राजपूत रेजीमेंट के ले. कर्नल सर्वेश सिंह यादव, यूबी एरिया प्रो यूनिट सेना पुलिस बरेली के सूबेदार अनिल त्रिपाठी, हवलदार रामनारायण यादव, हवलदार महेश, नायक रामकुमार, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि नायक रामकुमार की तहरीर पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
माइक के काम करने को बनियान में लगा था वायर
झाबर मल ने बताया कि छोटे अपरेशन से राजवीर के कान में डिवाइस डाली गई है। बनियान में लगा वायर माइक के काम करने के लिए लगाया गया। ब्लू टूथ से वह डिवाइस से कनेक्ट हो जाता। दूसरी डिवाइस उसके पास थी। वह मोबाइल फोन से कनेक्ट कर पेपर हल कराने की तैयारी थी। बताया कि उसने पहली बार ही ऐसा किया है। साथ ही अन्य छात्रों का कोई दोष नहीं है। वह घूमने के उद्देश्य से उसके साथ आए थे।