कानपुर में जलभराव के बाद हुईं दिक्कतें
- फोटो : amar ujala
दोपहर बाद निकल पाया पानी
साथ ही, किदवईनगर वाई-वन ब्लाक, एच-ब्लाक, अफीमकोठी, कोकाकोला चौराहे के पास, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, दामोदरनगर, सनिगवां आदि मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। दीप टाकीज से गोशाला रोड पर तो एक से दो फीट तक जलभराव हुआ। पानी में फंसकर दो बाइकें भी बंद हो गईं। रोड से दोपहर में पानी निकल पाया।