फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के मोबाइल में बदला चुका था 50 सिम...गुड़िया के पास थे दो फोन; बीवी को मार मुकेश के जान देने की कहानी

Mon, 13 Oct 2025 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में पति ने चरित्र पर संदेह के चलते पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी जान दे दी। जांच में सामने आया है कि पति मुकेश पत्नी के मोबाइल में पड़ा सिमकार्ड अक्सर बदला देता था। इससे मोबाइल का नंबर बदल जाए। इस तरह से करीब 50 नंबर बदला चुका था। 
विज्ञापन
1 of 10
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के फतेहपुर जिले में पति ने चरित्र पर संदेह में पत्नी को मार डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत से सनसनी फैल गई। दंपती की मौत के बाद तीन मासूम बच्चियां अनाथ हो गईं हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

फतेहपुर के गाजीपुर थाना इलाके के लमेहटा गांव में रविवार तड़के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को गोली मार कर जान दे दी। दोनों के शव एक ही चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा और दो खोखे बरामद किए हैं। बांदा और हमीरपुर से पहुंचे महिला पक्ष ने लोगों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

2 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
...तो कूलर की आवाज में दबी गोली चलने की आवाज
परिवार में अचानक इतनी बड़ी वारदात को लेकर सभी लोग अवाक हैं। गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई देना बड़ी बात है। परिवार कमरे में कूलर चलने की वजह से गोली की आवाज सुनाई नहीं देने की बात कह रहा है। सवाल उठता है कि फिर रात तीन बजे मां को बच्चे के रोने की आवाज मां को कैसे सुनाई दे गई। पुलिस मान रही कि महिला को गोली सोते समय मारी होगी।
 
विज्ञापन

3 of 10
पत्नी की हत्या के बाद खुद ने भी दी जान, गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली मारते समय महिला का मुंह तकिया से दबाया होगा। इसी वजह से वह विरोध नहीं कर सकी। मौके पर एक तकिया पूरी तरह खून से सना मिला है। गोली सीधे माथे पर मारना चाहा होगा, शायद इसी वजह से भौंह के पास गोली लगी। खुद को शायद भी गोली मारते समय अपना मुंह भी तकिया से दबाया होगा। पुलिस यह भी मान रही है कि हत्या के समय सभी लोग गहरी नींद में सोये होंगे।
 

4 of 10
खून से सना गद्दा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में मान रही है कि मुकेश की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह सनकी मिजाज था। वह पत्नी पर शक करता था। शादी के बाद गांव में रहने के दौरान ससुराल पक्ष से आने-जाने वालों को शक के चलते पसंद नहीं करता था। 
विज्ञापन

5 of 10
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 सिम बदला चुका था मुकेश
इसी वजह से दिल्ली, पत्नी को साथ ले गया था। वह पत्नी के मोबाइल में पड़ा सिमकार्ड अक्सर बदला देता था। इससे मोबाइल का नंबर बदल जाए। इस तरह से करीब 50 नंबर बदला चुका था। पुलिस को मौके से एक कीपैड, दो एंड्रायड मोबाइल फोन मिले हैं। एक कीपैड व एक एंड्रॉयड फोन महिला का बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

6 of 10
दंपती के तीनों बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुशी से करवा चौथ मनाया था, बच्चे हुए अनाथ
शादी के छह साल में दंपती का शुक्रवार रात मनाया गया करवा चौथ आखिरी था। परिवार की मानें तो दंपती करवा चौथ पर खुश थे। उनके अंदर कोई गिला-शिकवा नहीं था। ग्रामीण दंपती के तीन मासूम बच्चों को देखकर बोले कि अब इनका कौन सहारा बनेगा। तीनों बेटियां अनाथ हो गईं।
 
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकेश ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के मुताबिक, लमेहटा गांव निवासी मुकेश निषाद (30) दिल्ली में पेंटिंग का काम करते थे। वर्ष 2019 में हमीरपुर जिले के जमुना घाट की रहने वाली गुड़िया (27) से उन्होंने प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन बेटियां प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और आठ माह की जिव्यांशी हैं। कुछ समय से गुड़िया भी दिल्ली में मुकेश के साथ ही रह रही थी। दोनों एक माह पहले ही वह गांव लौटे थे।

8 of 10
पत्नी की हत्या के बाद खुद ने भी दी जान, गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाज कराकर लौटा था पति
शनिवार शाम मुकेश, कोर्राकनक निवासी रिश्तेदार सुरेश के साथ बहुआ से इलाज कराकर लौटा था। साथ में गुड़िया भी थी। रात को सभी ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद दंपती और छोटी पुत्री जिव्यांशी कमरे में सो गए। कमरे के बाहर खुले मैदान में पेड़ के नीचे मुकेश का पिता लखन, मां शांति देवी, बेटी प्रियांशी, दिव्यांशी लेटी थीं। सुरेश कुछ दूर पर सोया था।

 

9 of 10
परिजन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्ची के रोने पर खुली दादी की आंखें
रविवार तड़के करीब तीन बजे बेटी जिव्यांशी के रोने की आवाज पर शांति की नींद खुली। अंदर जाकर देखा कि बेटा-बहू लहूलुहान हालत में पड़े थे। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। शांति ने बांदा के बबेरू में रहने वाले रिश्तेदार नीलू और हमीरपुर में गुड़िया के परिजनों को सूचना दी। नीलू की सूचना पर सुबह पांच बजे पुलिस पहुंची। चारपाई पर युवक का शव नग्न अवस्था में था। दीवारों और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
fatehpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से पहले उसने पत्नी की हत्या की और बाद में खुद को गोली मार ली। फिर भी महिला पक्ष की शिकायत पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।- महेंद्र पाल सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें