सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर तीखा हमला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तीखे हमले करते हुए पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल घोटाले का आरोप लगाया है।
सांसद संजय सिंह यहां अपना दल (कृष्णा) के तत्वाधान में आयोजित किसान महारैली में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राफेल घोटाला देश की आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। यही नहीं बीजेपी कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पर हमले हो रहे हैं। ये सब बीजेपी के साजिश के तहत ही हो रहा है।