फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ पथराव, हालात तनावपूर्ण

Wed, 21 Nov 2018 02:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर में दो समुदाय आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी। मामला बढ़ने की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गयी। क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सैय्यद नगर की है। यहां जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। घटना स्थल पर पहुंचे कल्याणपुर सीअो ने लोगों को समझाने व मामला शांत कराने का प्रयास किया। 

तभी लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें