फतेहपुर थरियांव थाने के खोजवा रसूलपुर गांव की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पोस्टमार्टम के बाद दफनाई गई किशोरी के शव को मां ने बाहर निकालकर हंगामा किया। उन्होंने पोस्टमार्टम में हेरफेर करने और बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। सीओ, एसडीएम समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर एक बजे शव को दोबारा दफन कराया।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लाठी, डंडे और पत्थर फेंके। खोजवा रसूलपुर गांव की रामऔतार की बेटी रेशमा उर्फ रोशनी(17) का रविवार सुबह कमरे में शव लटकता पाया गया था। हथगाम थाने के हरदासपुर गांव में दूसरे पति भिक्खू के साथ रहने वाली किशोरी की मां लीलावती ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप राम औतार पर लगाया।
विज्ञापन
3 of 5
गांव में घटना के बाद मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मां की ओर से पुलिस ने पिता रामऔतार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार शाम किशोरी के शव को दफन भी कर दिया गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत में हैंगिंग स्पष्ट हुआ और दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं मानी गई है। जिसकी भनक लगने पर मां समेत परिजनों ने शव को बाहर निकाल लिया। थाने की पुलिस सुबह छह बजे मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी केडी मिश्रा, एसडीएम प्रमोद झा करीब आठ बजे पहुंचे।
4 of 5
भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
लीलावती ने बेटी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही। पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी। साथ ही दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगी। वहीं ग्रामीणों की जुटी भीड़ ने हंगामा तेज कर दिया। हुसैनगंज, हथगाम, गाजीपुर, महिला थाने, सुल्तानपुर घोष थाने की फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने लड़की के कोटेदार मामा महादेव (निवासी सिरसी भलेवा थाना हुसैनगंज) को कार्रवाई का आश्वासन देकर संतुष्ट किया।
मामा व अन्य परिजनों को साथ लेकर पुलिस शव दफन करने पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी डंडे फेंके और पथराव किया। पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। ग्रामीणों के मौके से हटने के बाद शव दफन कराया गया। दो थानों का फोर्स गांव में तैनात किया गया है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर ग्रामीण उलझे थे। हालांकि बाद में सभी शांत हो गए।