यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने चार बेटियों के साथ मिलकर जहर खा लिया। पड़ोसियों को घर से बदबू आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
2 of 7
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
गेट तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। कोठरी के अंदर श्यामा और उसकी चारों बेटियां मृत पड़ी थीं, जबकि राम भरोसे घर से फरार था। प्रथम दृष्टया जांच में जहरीली रोटी खाकर जान देने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
3 of 7
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है श्यामा ने आटे में जहर मिलाया और उससे बनी रोटी बेटियों को खिलाईं और खुद भी खाकर जान दे दी। पुलिस टीम ने पति राम भरोसे को पकड़ लिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
4 of 7
मृतक बच्चियों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले राम भरोसे की पत्नी श्यामा देवी (40) निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में रसोइया का काम करती थी। राम भरोसे कोई काम नहीं करता था। श्यामा ही गृहस्थी का खर्च चला रही थी। श्यामा ही पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) की पढ़ाई समेत पूरी जिम्मेदारी उठा रही थी। नशे का लती राम भरोसे आए दिन घर में झगड़ा करता था।
विज्ञापन
5 of 7
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया कि राम भरोसे नशे का आदि था। श्यामा ही चारों बेटियों के पालन पोषण का खर्च चला रही थी। रामभरोसे भी नशा पूरा करने के लिए अक्सर श्यामा से पैसे मांगता और मारपीट करता था। इधर श्यामा को जवान बेटी की शादी की चिंता भी सताने लगी थी। इसके चलते वह पति से अक्सर कुछ करने के लिए कहती थी। इस बात पर भी अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
6 of 7
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
घर खर्च चलाने के लिए पिंकी भी छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगी थी और घर खर्च में मां का हाथ बंटाती थी। राम भरोसे नशे की लत पूरी करने के लिए श्यामा और बेटी पिंकी के हाथों से भी पैसे छीनकर ले जाता था।
जानकारी के अनुसार पति नशे में अक्सर पत्नी को बहुत पीटता था। कुछ साल पहले पत्नी को इतना पीटा था कि वह शांतिनगर में रामशरण प्रजापति के घर में आकर छिप गई थी। उसके साथ चार बच्चियां भी थीं। इसके बाद वह निर्वस्त्र होकर हाथ में डंडा लेकर पत्नी व बच्चियों को ढूढता रहा। बाद में मोहल्ले वालों ने महिला व चार बच्चियों को बचाया। तब वह रिक्शा चलाता था।