यूपी के हरदोई जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पुत्र के फांसी लगाकर जान देने से आहत महिला ने शुक्रवार को घर के अंदर बने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेतों से काम कर शाम को वापस लौटे परिजनों ने शव को फांसी पर लटकता देखा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आगे की स्लाइड में-
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबटमऊ निवासी अतुल सिंह पुत्र स्व. नरेश पाल ने बीते बुधवार की दोपहर शराब के नशे में घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना से अतुल की मां रानी सिंह बेहद आहत थीं। आलम यह था कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। शुक्रवार को रानी सिंह (55) घर में अकेली थीं। उनके साथ रहने वाले पुत्र अमित और अरुण खेतों पर गए हुए थे। दोपहर में किसी समय रानी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब शाम लगभग चार बजे अमित और अरुण खेत से वापस घर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
मां को आवाज देने पर जब वह बाहर नहीं आई तो दोनों भाई ढूंढते हुए अंदर चले गए। अंदर रानी का शव फांसी पर लटक रहा था। घटना की जानकारी फौरन ही अमित और अरुण ने हरदोई में रहने वाले बड़े भाई अशोक को दी। साथ ही घटना की जानकारी मल्लावां कोतवाली पुलिस को दी।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ वर्ष पूर्व अतुल के बड़े भाई आलोक भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं। इसके अलावा अतुल की पत्नी शालू का निधन भी एक वर्ष पूर्व हो चुका है।