फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS चर्चा हो रही थी 'राम नाम' की तभी आया एक बंदर, फिर तो लोगों ने तरह-तरह की बातें की

Fri, 21 Dec 2018 08:20 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
भगवान राम की चर्चा के दौरान आया बंदर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में एक विद्यालय में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के दौरान एक बंदर चर्चा का कारण बन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के क्षेत्र प्रचारक पूर्वी अनिल जब भगवान राम की चर्चा कर रहे थे तभी एक बंदर उनके पास आकर बैठ गया। बंदर ठीक उसी पल आया जब भगवान राम की चर्चा हो रही थी। इससे उपस्थित लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुस्तक विमोचन के दौरान अध्यक्षता कर रहे संघ के क्षेत्र प्रचारक पूर्वी अनिल जब राम की चर्चा कर रहे थे तभी एक बंदर आकर उनके पास बैठ गया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
बंदर को देख उन्होेंने कहा कि राम ने इन्हीं को साथ लेकर रावण का वध किया था और लंका पर विजय पाई थी।

4 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ने कहा कि राम के नाम की चर्चा सुन स्वयं हनुमान जी वानर रूप में पंडाल में पधारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जब तक उन्होंने राम की चर्चा की वह बंदर उनके कंधों पर ही बैठा रहा। भाषण समाप्त होने के बाद जैसे ही उन्होंने माइक छोड़ा। बंदर भी वहां से चला गया। इसके बाद उपस्थित लोग आपस में तरह-तरह की बातें कर रहे थे। कोई किसी बयान से कनेक्शन जोड़ रहा था तो कोई वानर रूप में हनुमानजी की उपस्थिति की बात कह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें