फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दी मेट्रो की सौगात: कल सुबह छह बजे से दौड़ेंगी चार मेट्रो, आईआईटी से मोतीझील तक कर सकेंगे यात्रा

Tue, 28 Dec 2021 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी ने किया कानपुर मेट्रो का शुभारंभ - फोटो : amar ujala
कानपुर के लोगों का मेट्रो ट्रेन में सफर करने का इंतजार आखिर खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को निरालानगर स्थित रेलवे मैदान से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बुधवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चार मेट्रो ट्रेनें आईआईटी से मोतीझील के बीच दौड़ने लगेंगी। उधर, आईआईटी स्टेशन पर स्कूली बच्चों को लेकर तैयार खड़ी मेट्रो प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही चल पड़ी। यहां से मोतीझील तक गई और वापस आईआईटी तक आई। नौ किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले यात्री बने। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी व आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ गीतानगर तक मेट्रो में सफर किया। इसके बाद सड़क मार्ग से रैली स्थल पहुंचे और मेट्रो का शुभारंभ किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम ने देखा कानपुर मेट्रो का मॉडल - फोटो : amar ujala
सबसे पहले वे आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके बाद आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे और यहां लगी बीपीसीएल की परियोजना का मॉडल देखा। फिर एस्केलेटर से स्टेशन की पहली मंजिल पर पहुंचे। वहां 11 पैनलों की प्रदर्शनी के माध्यम से मेट्रो के शिलान्यास से लेकर अब तक का सफर देखा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आप भी कर सकते हैं मेट्रो में सफर - फोटो : amar ujala
खिड़की से हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
प्रधानमंत्री को लेकर आईआईटी से चली मेट्रो करीब पांच किलोमीटर दूर सीधे गीतानगर स्टेशन पर रुकी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिड़की से हाथ हिलाकर अपने घरों की छतों पर खड़े लोगों का अभिवादन भी किया। यात्रा के दौरान आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने उन्हें मेट्रो ट्रेन की की खूबियां बताईं। 

 

4 of 5
मेट्रो स्टेशन तैयार - फोटो : amar ujala
मेट्रो के चलते ही बच्चों ने लगाए इंडिया...इंडिया के नारे
रैली स्थल पहुंचकर पीएम ने बटन दबाकर मेट्रो के लोकार्पण पत्थर से पर्दा उठाया। इसके बाद मेट्रो ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई। आईआईटी मेट्रो स्टेशन पर लगी एलसीडी स्क्रीन में हरी झंडी देखते ही ऑपरेटर ज्योति शुक्ला और अंकित वर्मा ने मेट्रो ट्रेन आगे बढ़ा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
ट्रेन के चलते ही छात्र-छात्राओं, टीचरों और प्लेटफार्म में मौजूद यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने तालियां बजाकर ऐतिहासिक की शुरुआत की। अलग-अलग मेट्रो ट्रेनों में बैठे पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर और चिंटल्स स्कूल बच्चों ने इंडिया... इंडिया के नारे लगाए। कुल 213 बच्चों और टीचरों ने सफर किया। दोनों ट्रेन नॉन स्टाप चलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें