MTV Splitsvilla शो से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अक्षता सोनावने मॉडलिंग के साथ-साथ कैट की तैयारी कर रही है। अक्षता ने इस शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अक्षता ने बताया कि एमटीवी स्प्लिट्विला शो में जिंदगी कैदियों जैसी होती थी।
विज्ञापन
2 of 6
अक्षता सोनावने
एक महीने तक परिवार से दूर रहना और बिना मोबाइल के रहना काफी मुश्किल था, लेकिन इस जिंदगी का भी अपना एक मजा है। अक्षता ने बताया की बचपन से उनकी रूची खेल में रही है। उन्होंने नेशनल लेवल तक बेसबॉल खेला है।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर फैशन वीक
बॉलीवुड धुन पर डिजाइनर ड्रेसेस पहने रैंपवाल्क करतीं मॉडलों का अंदाज देखते ही बन रहा था। मौका था कानपुर के होटल विजयइंटरकॉन्टीनेंटल में आयोजित तीन दिवसीय कानपुर फैशन वीक का। कार्यक्रम में अमर उजाला बतौर मीडिया पाटर्नर शामिल हुआ। इस फैशन शो केतीसरे सीजन के अंतिम दिन आकर्षण का केंद्र रहीं मॉडल अक्षता सोनावने। अक्षता एमटीवी स्प्लिट्विला में भाग ले चुकिं हैं। रैंप पर उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे।
4 of 6
कानपुर फैशन वीक
इस फैशन शो में दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि शहरों से कुल 16 मॉडल्स आई थीं। कानपुर के डिजाइनर्स की ओर से डिजाइन की गई ड्रेसेस पहनकर जब यह मॉडल्स रैंप पर आईं तो हर ओर से तालियां बज उठीं। इस शो में इंडो-वेस्टर्न, पारंपरिक, वेस्टर्न व वेडिंग थीम आदि राउंड रखे गए जिसमें सभी मॉडलों ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेस को प्रदर्शित किया। डीजे सोनी व एंकर रूचि ने कार्यक्रम में चार-चांद लगाएं।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर फैशन वीक
कार्यक्रम में कानपुर फैशन अवार्ड आयोजित किया गया जिसमें धमेंद्र गुप्ता, जय इंदर सिंह, सचिन सोनी, पीयूष शुक्ला, डॉ. पदमा शुक्ला, कंचन गुप्ता, विनोद बधवार, रोहिणी ओमर, सईश मल्होत्रा, गोपाल अग्रवाल, गणेश तिवारी व शुभायू गुप्ता को सम्मानित किया गया।
इवेंट्स के प्रायोजक डी के जी मोबाइल्स, अपर क्रस्ट, अंश डिजिटल, अदा क्रिएशन, नेक्स्ट जेनेरेशन फोटोग्राफी, खुशी एडवरटाइजिंग, ड्रीम जोन, एन आई वीएस व शांती कुटीर रहे। यहां पर लाइफस्टाइल प्रदर्शनी भी लगी हुई थी जिसमें लोगों ने डिजाइनर परिधानों और होम डेकोर की खूब खरीदारी की। कार्यक्रम में कानपुर फैशन वीक के चेयरमैन अमित गुप्ता, एमडी जेट लायकॉट बलराम नहला व अजय कपूर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।