फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते बन गईं मॉडल, अब रैंप पर बिखेर रहीं जलवा

Sun, 15 Oct 2017 10:33 AM IST
सतीश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
कानपुर फैशन वीक - फोटो : राहुल शुक्ला
छह साल पहले पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाना पड़ा। घर की हालत पहले से काफी बेहतर हो गई तो अब मॉडलिंग से कॅरियर की शुरुआत कर दी। ये कहना है मॉडल-एक्ट्रेस पायल वाधवा का।    
विज्ञापन

2 of 8
एक्ट्रेस मॉडल पायल वाधवा
कम समय में ही पायल कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। हाल ही में संजय दत्त स्टारर फिल्म भूमि में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने खलनायक गुलाम की गर्लफ्रैंड की भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन

3 of 8
कानपुर फैशन वीक में एक्ट्रेस मॉडल पायल वाधवा
‘कानपुर फैशन वीक’ में शो स्टॉपर पायल ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वह दो और फिल्मों में काम कर रही हैं। ये दोनों फिल्में इसी साल प्रदर्शित हो सकती हैं। 

4 of 8
कानपुर फैशन वीक
वेस्टर्न, इंडो- वेस्टर्न, पारंपरिक...इस थीम पर डिजाइनर ड्रेस पहनकर जब मॉडलें रैंप पर उतरीं तो हर किसी की नजर उनको देखते ही रह गई। मौका था होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल में थ्री एम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कानपुर फैशन वीक का।
विज्ञापन

5 of 8
कानपुर फैशन वीक
कार्यक्रम के सहयोगी नेक्सा और वामोस रहे जबकि मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। इस तीन दिवसीय फैशन वीक के दूसरे दिन लोगों को इंडो वेस्टर्न ड्रेस ने सबसे ज्यादा लुभाया। मॉडलों के द्वारा पहनी गई इन ड्रेस को ड्रीम जोन फैशन डिजाइनिंग संस्था के डिजाइनरों ने तैयार किया था।
विज्ञापन

6 of 8
कानपुर फैशन वीक
इस फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर रहीं मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल वाधवा का हर किसी ने तालियों के साथ स्टेज पर स्वागत किया। काले और फिर सफेद गाउन में पायल किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।
 
विज्ञापन

7 of 8
कानपुर फैशन वीक
सभी ने डीजे सोनी की ओर से बजाई गई बेहतरीन बॉलीवुड धुनों पर रैंप वाक किया। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आई एंकर रूबी ने किया। वहीं विशाल ने शो को डायरेक्ट किया।  
विज्ञापन

8 of 8
कानपुर फैशन वीक
फैशन वीक में लगी लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। घर सजाने का सामान, डिजाइनर ज्वैलरी और ड्रेस की सबसे ज्यादा बिक्रि रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें