कानपुर में खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के चार माह से थानेदार और चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आरोपी अश्लील पोस्ट लिखकर बदनाम करता रहा। बुधवार को भी पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। न्याय की उम्मीद में गुरुवार को उसकी मां भी पुलिस से मिली।
विज्ञापन
2 of 5
बेटी की लाश देख बदहवास परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिर भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में आहत होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पनकी निवासी छात्रा बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी। घर पर उसके माता-पिता व भाई-बहन हैं। आरोप है कि इलाकाई युवक अंकित यादव पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। चार महीने पहले सगाई हुई लेकिन बाद में टूट गई।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद थाने में तहरीर दी पर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता रोज पनकी थाने और चौकी के चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह आईजी से मिली तो आईजी के आदेश पर पनकी पुलिस ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी लगातार सोशल मीडिया में उसके बारे में अश्लील व अभद्र पोस्ट कर रहा था। इससे तंग आकर छात्रा गुरुवार दोपहर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गई।
4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फोन ले जाकर दिखाए थे पोस्ट
परिजनों के मुताबिक दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कई बार पनकी एसओ अजय कुमार सिंह से आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई। एसओ बगैर कार्रवाई उन्हें भेज देते थे। पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज से भी गुहार लगाई लेकिन उसने में भी नहीं सुनी। मौजूदा समय में धीरेंद्र चौहान चौकी इंचार्ज हैं।
इसके पहले अनिल पांडेय व ओम प्रकाश चौकी प्रभारी रह चुके हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी ने चौकी जाकर अनिल पांडेय को मोबाइल फोन पर पोस्ट दिखाए थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ही गंदी नजरों से उसे देखते थे। वह जब भी शिकायत करने पहुंचती तो उस पर कमेंट और तरह तरह के सवाल किए जाते थे। कई बार तो दरोगा व थानेदार ने उसे फटकार कर भगाया भी।