फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मई तक मीन राशि में ही रहेगा बुध, इन उपायों से सभी राशियों का होगा भाग्योदय

Sun, 11 Mar 2018 08:43 AM IST
राहुल दुबे, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 9
डेमाे पिक
बुध का मीन राशि में प्रवेश सभी राशियों के लिए भाग्योदय लेकर आयेगा। चार मार्च सुबह 06:55 पर बुध मीन राशि में प्रवेश कर गया और अब यह नौ मई की शाम 05:27 तक यहीं पर रहेगा। इस बीच 22 मार्च को बुध वक्री होगा और इसके बाद मीन राशि में 15 अप्रैल को यह पुन: मार्गी हो जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 9
डेमाे पिक
कन्नौजः वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि ज्योतिष के अनुसार बुध, मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। यह बुद्धि और वाणी का देवता है। इसका सीधा प्रभाव दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है। बुध के मीन राशि में इस प्रवेश से लगभग सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
डेमाे पिक
बुध की राशि में गोचर करने से उस राशि के जातक पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा कुछ को उसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा। उसके लिए उपाय भी है। उपाय कर जातक पड़ने वाले प्रभावों को कमजोर व बलशाली बना सकता है। 

 

4 of 9
डेमाे पिक
मेष राशि- बुध का यह गोचर आपके 12वें स्थान पर होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार की पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। लेकिन बुध की अशुभ स्थिति में यह आपको आलसी प्रवृत्ति का बना सकता है। 
उपाय- 3 मार्च से 15 अप्रैल के बीच केसर का तिलक अपने माथे और अपनी गर्दन के बीचो-बीच लगाएं। आपके काम आसानी से बनेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 9
डेमाे पिक
वृष राशि- बुध आपके 11वें स्थान पर गोचर करेगा। आपकी हर इच्छा पूरी होगी। 15 अप्रैल तक आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में तरक्की, संतान के लिए शुभकारी। 
उपाय- गले में तांबे का पैसा धारण करें या तांबे का एक टुकड़ा लेकर अपनी तिजोरी में रख लें।

 
विज्ञापन

6 of 9
डेमाे पिक
मिथुन राशि- बुध आपके 10वें  स्थान पर गोचर करेगा। आपके साथ-साथ आपके पिता की भी तरक्की होगी। करियर में सफलता मिलेगी, आपके पिता को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान बाहर का खान-पान आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकता है।
उपाय- 3 मार्च से 15 अप्रैल के बीच पड़ने वाले बुधवार के दिन दुर्गा मन्दिर में हरी सब्जियों का दान करें।

 
विज्ञापन

7 of 9
डेमाे पिक
कर्क राशि- बुध का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। आपका भाग्योदय होगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 
उपाय- 15 अप्रैल तक लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखें। 

सिंह राशि- बुध का यह गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में आठवां स्थान आयु से संबंध रखता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 
उपाय- बुधवार के दिन मिट्टी के बर्तन में साबुत हरे मूंग डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर, हरे रंग के कपड़े से बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

कन्या राशि- बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। आपका समय अच्छा बीतेगा और 15 अप्रैल तक आपको आर्थिक रूप से किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। जीवनसाथी की भी आर्थिक रूप से तरक्की होगी।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं।

 

8 of 9
डेमाे पिक
तुला राशि- बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। दूसरे लोग आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे, हालांकि 3 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आपके दुश्मन भी आपके करीब आने की कोशिश करेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। दूसरी तरफ बुध आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगा।
उपाय- किसी भी शुभ कार्य के लिये घर से बाहर जाते समय छोटी कन्या का आशीर्वाद लें और उसे एक फूल गिफ्ट करें। आपके सारे काम बनेंगे। 

वृश्चिक राशि-  बुध का यह गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। सम्मान बढ़ेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपके परिवार की वृद्धि होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गाय की सेवा करें, गले में तांबे का पैसा भी धारण कर सकते हैं।
 
धनु राशि- बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन का लाभ और वाहन का सुख मिलेगा।  
उपाय- गले में सोने की चेन धारण करें या थोड़ा-सा केसर एक डिब्बी में डालकर अपने पास रखें।

 
विज्ञापन

9 of 9
डेमाे पिक
मकर राशि- बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा। 
उपाय-  रात को हरे मूंग फिटकरी के पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन जानवरों को खिला दें। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- बुध का यह गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। धन लाभ भी होगा,  ईमानदारी से काम करने पर ही सफलता मिलेगी। इस दौरान पैतृक संपत्ति और संतान पक्ष से सुख प्राप्त करने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी।
उपाय- नाक में चांदी धारण करें अन्यथा चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मीन राशि- बुध का यह गोचर आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर होगा। समाज में आपको भरपूर मान-सम्मान और धन लाभ के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी संतान को कोर्ट-कचहरी के कामों से लाभ मिलेगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें