फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी भी भौचक्का रह गए! शिक्षिका को हिंदी का बुनियादी ज्ञान नहीं

Sun, 11 Mar 2018 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अभिभावक अपने बच्चे को इस उम्मीद से विद्यालय भेजता है कि वह वहां से कुछ सीख कर आएगा। लेकिन जब अध्यापक या अध्यापिका को ही भाषा का सतही ज्ञान न हो तो इस स्थिति में कैसे उम्मीद करें कि बच्चे कुछ सीखेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कछौना स्टेशन रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय का शनिवार को उप जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। शिक्षा का स्तर निम्न मिलने पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका रागिनी व कस्तूरबा विद्यालय की नीतिशा श्रीवास्तव व प्राथमिक विद्यालय की शिखा श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। नामांकित 231 छात्रों में 79 उपस्थित पाए गए। उपस्थित पंजिका भी अपूर्ण मिली। कक्षा आठ के छात्र सत्याग्रह व महोत्सव, का संधि विच्छेद नहीं कर पाए।

 

4 of 5
जांंच करते अधिकारी
खास बात यह रही कि हिंदी की अध्यापिका इंचार्ज सीमा देवी भी प्रतीक्षा व समीक्षा का संधि विच्छेद नहीं कर सकीं। उप जिलाधिकारी ने छात्रों से विज्ञान गणित के कई सवाल पूछे लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। उसके बाद उसी परिसर में संचालित आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। शिक्षा का निम्न स्तर देख उप जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। गणित और विज्ञान के सामान्य सवालों के जवाब विद्यार्थियों द्वारा न दे पाने पर इंचार्ज कृति द्विवेदी ने गणित और  विज्ञान के अध्यापक न होने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस पर एसडीएम ने कहा कि यदि इन विषयों के अध्यापक नहीं हैं तो बच्चे इन विषयों का पेपर किस तरह देंगे। इस पर कृति द्विवेदी चुप्पी साध गईं। मध्याह्न भोजन संबंधी दिसंबर 2017 से अब तक का लेखा जोखा न होने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। फटे बिस्तर व टूटे बेड देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें सही कराने के निर्देश दिए। पड़ोस के ही प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से भी सवाल किए जिसमें भी छात्र संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका शिखा श्रीवास्तव कई साल से अनुपस्थित चल रही हैं जिस पर एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात इंचार्ज अध्यापक से कही। उप जिलाधिकारी तीनों विद्यालयों के निम्न शिक्षा स्तर से काफी असंतुष्ट नजर आए व उच्चाधिकारियों से शिक्षा के स्तर में सुधार करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें