कक्षा 10 की छात्रा दिलप्रीत कौर का नाम एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। कानपुर शहर की इस लड़की से स्थानिय लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं।
यहां के लोग इसे 'कैलकुलेटर गर्ल' कहकर बुलाते हैं। ऐसा नाम सुनकर आपको भी हैरानी हुई होगी न... लेकिन इससे भी बड़ी हैरानी आपको तब होगी जब इसके कारनामो के बारे में जानेंगे। तो लिजिए पेश है 'कैलकुलेटर गर्ल' के कारनामें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कानपुर की कैलकुलेटर गर्ल दिलप्रीत कौर
- फोटो : ani
कैलकुलेटर गर्ल नाम से मशहूर दिलप्रीत ने एक साल के अंदर 11 नेशनल और 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में दिलप्रीत को उनका पहला लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मिला।
विज्ञापन
3 of 7
कैलकुलेटर गर्ल ने किरेन रिजीजू को भी किया हैरान
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के चलते दिलप्रीत एक बार सबकी नजर आ गई है। इसके दिमाग की हर कोई तारीफ कर रहा है। दिलप्रीत ने कई कॉम्प्लेक्स और कठिन कैलकुलेशन को एक मिनट में हल किया है।
4 of 7
कैलकुलेटर गर्ल दिलप्रीत कौर
पिछले साल 25 अगस्त 2016 को रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन की तरफ से एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें दिलप्रीत ने 11 गणित की कैलकुलेशन को रिकॉर्ड समय से पहले ही पूरा कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
कैलकुलेटर गर्ल दिलप्रीत कौर रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ
दिलप्रीत ने सभी कैलकुलेशन 15.83 सेकंड से 1.36 मिनट में पूरी कर दी। पिछले साल अक्टूबर में दिलप्रीत के सारे रिकॉर्ड्स स्वीकार किए गए। बीते शनिवार को ही दिलप्रीत को सभी सर्टिफिकेट्स दिए गए।
विज्ञापन
6 of 7
दिलप्रीत अपने परिवार के साथ
दिलप्रीत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया है। कैलकुलेटर गर्ल के नाम से मशहूर दिलप्रीत बड़ी होकर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं।
दिलप्रीत कोई भी कैलकुलेशन मिनटों में कर सकती हैं।
दिलिप्रीत के पिता, मनजीत सिंह ने बताया उनकी बेटी गुणा, विभाजन, जोड़, घटाव, वर्गमूल और क्यूब रूट के लिए एबेकस सिद्धांत का पालन करती है। इसी की मदद से वह बड़े-बड़े सवाल भी हल कर लेती है।
14 रिकॉर्ड हैं दिलप्रीत के पास
मौजूदा समय में दिलप्रीत के नाम कुल 14 रिकॉर्ड्स हैं जिनमे दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी हैं। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी अनंत काशी भाटला ने कहा कि दिलप्रीत पहली छात्र हैं जिसके पास 13 रिकॉर्ड्स हैं, वो भी एक साल के अंदर. यह एक बड़ी उपलब्धि है।”