बात जब भारतीय संस्कृति, सभ्यता और आपसी भाईचारे की हो और व्यक्ति तारीफ करने से बच जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के कन्नौज जिले में। यहां का नजारा देख मॉरीशस के शेख ने तो यहां तक कह दिया कि 'उम्मीद भी नहीं थी कि ऐसा भी होता होगा।'
विज्ञापन
2 of 4
कार्यक्रम में बातचीत करते मारीशस के शेख रेशाद सूबा कादरी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए मॉरीशस के शेख रेशाद सूबा कादरी हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखकर आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
3 of 4
मॉरीशस के शेख
- फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ शहर के मोहल्ला बिरतिया निवासी जैनुल खां के शादी समारोह में शिरकत करने आए मॉरीशस के शेख रेशाद सूबा कादरी भारतीय संस्कृति को देख गदगद हो गए। बताया कि भारत में उन्होंने पहली बार इस तरह का भव्य आयोजन देखा है।
बड़े ही आश्चर्य के साथ उन्होने कहा कि उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि मुस्लिम कार्यक्रम में हिंदू भाई भी शरीक होते हैं। इस अद्भुत भाईचारे की मिसाल देख उन्होंने खुशी जाहिर की। कहा कि इस तरह के भव्य कार्यक्रम मॉरीशस में भी नहीं होते।